नई शुरुआत की ओर एक और कदम नवापारा यूसीएचसी रायपुर, 07 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वास्थ्य सेवा विस्तार के विजन को साकार करते हुए, अंबिकापुर जिले के नवापारा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी) ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को नवापारा यूसीएचसी में न्यूरोब्लास्टोमा से पीड़ित एक मासूम बच्चे को सफलतापूर्वक कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल दी गई। यह पहली बार है जब नवापारा सीएचसी में किसी बाल कैंसर मरीज को कीमोथेरेपी दी गई है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक…
Author: Knock India
छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, घने वन क्षेत्र और विविध जनजातीय समुदायों के लिए जाना जाता है, लंबे समय से नक्सलवाद की चुनौती से जूझता रहा है। बस्तर के विकास में बाधक रहे नक्सलवाद के अब यहां से नक्सल उन्मूलन की अंतिम लड़ाई जारी है। बस्तर संभाग अपनी कला एवं संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है अकेले बस्तर संभाग में ही हल्बी, गोड़ी, भतरी दोलरी जैसे पारंपरिक बोली, बोली जाती है। वर्षों से अशांत रहे बस्तर अंचल में ढोल और मांदर की थाप अब फिर से सुनाई देने लगेगी। मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का…
रायपुर 7 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है। मुख्यमंत्री श्री साय…
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 18 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कई गांवों में बनेंगे सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर पंचायत संचालनालय ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। इस राशि से क्षेत्र में सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली निर्माण जैसे अधोसंरचना विकास के 18 कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत लोरमी…
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे की तेज आवाज की वजह से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ का है. बताया जा रहा है कि मृतका खांसी की दवा लेने बाजार स्थित अर्चना मेडिकल गई थी. उसी दौरान बाजार से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था जिसमें डीजे बज रहा था. वह डीजे की तेज…
न्यूज डेस्क बिहार: सहरसा मे 30 वर्ष की शादीशुदा व 2 बच्चो की माँ आरती व 19 वर्ष क़े युवक विशाल को परिवार क़े लोगो ने उस समय पकड़ लिया जब दोनों घर मे ही अंतरंग पलो को एन्जॉय कर रहे थे। आधी रात शोर गुल होने पर गांव क़े लोग आ गए। दोनों को रस्सी मे बांधकर पीटा गया। आरती क़े पति ने खुद ही पत्नि क़े माथे पर लगा सिंदूर धो डाला। पति असहज दिखा.. कभी बच्चो की तरफ देखता तो कभी धर्म पत्नि आरती की और? उसने तुरंत ही फैसला लिया.. आरती का विवाह उसके प्रेमी विशाल से…
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: इटावा जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला घर से जेवर और नगदी भी ले गई है. अब महिला का पति पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगा रहा है. हालांकि, करीब दो हफ्ते बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा है. पीड़ित पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है.पूरा मामला इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव का है, जहां रहने वाले अवधेश यादव ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने कहा है कि वह ट्रक चालक है. अधिकांश समय घर से बाहर रहता है.…
होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा के गांव सगरा के पास एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। मान ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी एक मिनी बस और कार की आपसी टक्कर हुई है। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कई लोग घायल बताए…
New Delhi: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय रक्षा उपकरणों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 2024 में विश्व सैन्य व्यय बढ़कर 2.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है और एक बड़ा बाजार भारत की प्रतीक्षा कर रहा है। डीआरडीओ द्वारा आयोजित नियंत्रक सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, “दुनिया हमारे रक्षा क्षेत्र की ओर देख रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों ने जो वीरता दिखाई है, साथ ही जिस तरह से हमने अपने घरेलू उपकरणों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, उससे…
पेंड्रा। खैरा-चपोरा पुल के ऊपर पानी बहने के बावजूद एक बोलेरो वाहन चालक ने पुल पार करने की कोशिश की और बीच पुल में ही फँस गया। लगातार हो रही बारिश ने बिलासपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तक जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों को प्रभावित कर दिया है। अरपा नदी और इसके सभी सहायक नाले उफान पर हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर से पेंड्रा जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला वैकल्पिक मार्ग पीपरखूँटी, मरही माता होते हुए खोगसरा भी अरपा नदी के तेज बहाव में डूब गया है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बंद पुलों से…