बस्तर। जगदलपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने शुक्रवार को करीब 30,636 लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है।
जानकारी के अनुसार, बकावंड थाने के ग्राम रजनगर में आयोजित इस अभियान में जिले के 13 थाने कोतवाली, बोधघाट, परपा, बकावंड, लोहण्डीगुड़ा, बड़ांजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, चक्रधरपुर, बकावंड और बुरगुम में जब्त की गई 4398.960 लीटर देशी शराब और 26,237.070 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखने के कारण मालखाना भर गया था। शराब नष्टीकरण के बाद अब मालखाना में काफी जगह है, जिससे थाना का संचालन भी अच्छे से किया जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नष्ट की गई शराब में छत्तीसगढ़, एमपी और ओडिशा की शराब थी। बाकी बची हुई शराब को भी जल्द नष्ट किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 3, 2026Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO
RaipurMarch 3, 2026मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर
विश्वMarch 2, 2026Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना
NATIONALMarch 2, 2026दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री




