राजनांदगांव। जिले के तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र के ग्राम पेंडरवानी में किसान माखनलाल साहू पर अजगर ने हमला कर दिया, लेकिन दो किसानों की मदद से किसान की जान बाल-बाल बच गई। घटना 21 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे की है।
दरअशल, माखनलाल खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान 14 फीट लंबे अजगर ने उन्हें लपेट लिया। अजगर ने उनके पैर और गले को जकड़ लिया। इससे वे जमीन पर गिर पड़े। पास के खेत में काम कर रहे दो किसान करण पटेल और चक्रधर कवर ने माखनलाल की चीखें सुनीं।
वे तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उनकी सूझबूझ से माखनलाल को बचा लिया गया। घायल माखनलाल को राजनांदगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग सतर्क हैं। जिला सचिव कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सतीश कोठारी ने यह जानकारी दी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




