Author: Knock India

रायपुर। CM साय ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर GST पर मिली राहत की जानकारी दी। आम आदमी के जीवन में सुधार लाने और छोटे व्यापारियों और व्यापारियों सहित सभी के लिए व्यापार करने में सुगमता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने घोषणा की थी- “सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लाएगी, जिससे आम आदमी पर कर का बोझ कम होगा। यह आपके लिए दिवाली का तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि सुधारों से आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के परिवारों को प्रत्‍यक्ष लाभ होगा,…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चना–मुर्रा और चाय के स्वाद के बीच पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चना–मुर्रा भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे सच्चा साथी रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के कामों की व्यस्तता हो या जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बनाए रखने में चना–मुर्रा हमेशा साथ रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे…

Read More

रायपुर/दिल्ली। CM साय और राज्यपाल डेका नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ समारोह में शामिल हुए. एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिया. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी इंडिया ब्लॉक के कैंडिडेट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को आसानी से हरा दिया. राधाकृष्णन को कुल 767 वोटों में से 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले. यह आंकड़ा कुछ विपक्षी सांसदों द्वारा क्रॉस-वोटिंग की वजह से विपक्षी खेमे में दरार को दर्शाता है. मतदान के आंकड़े साफ तौर से दर्शाते हैं कि विपक्षी सांसदों…

Read More

Jashpur. जशपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज सर्किट हाउस परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के शहरों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को योजना की जानकारी देगा और इसके लाभों से अवगत कराएगा। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कृष्ण कुमार राय, ओम प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर रोहित व्यास, अधीक्षण यंत्री के वी मैथ्यू, कार्यपालन यंत्री जशपुर विनोद पंडित, कार्यपालन यंत्री कुनकुरी एस. पी. मरकाम , कार्यपालन यंत्री परियोजना मकेश्वर…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व विधायक संतोष बाफना के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ जगदलपुर स्थित निवास पर जाकर संतोष बाफना की पूज्य माताजी सोनीबाई बाफना के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए माता का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक होता है। उन्होंने अपने शब्दों में संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिजनों को सहनशीलता बनाए रखने और ईश्वर से धैर्य प्राप्त करने की प्रार्थना की। इस…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इनमें ₹1 करोड़ का इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। मुख्यमंत्री ने कहा कि CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए यह बड़ी सफलता प्राप्त की है। https://twitter.com/vishnudsai/status/1966177044980801701 मुख्यमंत्री ने इसे नक्सलवाद…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं के मद्देनजर इस वर्ष बीते छह महीने पहले यहां के उद्योगपति, व्यवसायियों, नव उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से संवाद कर सकारात्मक प्रयास किया गया था। इन सभी सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप गुरुवार को जगदलपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमारा प्रयास इससे भी आगे बढ़कर इसे 5 लाख छतों तक पहुँचाने का है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बड़ी सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवॉट से 3 किलोवॉट क्षमता तक के सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार से लेकर 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सहायता सीधे बैंक खाते में दी जा…

Read More

रायपुर। हमारी नई औद्योगिक नीति के केंद्र में बस्तर है। खनिज संसाधनों और प्रचुर प्राकृतिक संपदा से भरा यह इलाका विकास की विपुल संभावनाएँ अपने भीतर समेटे हुए है। माओवाद बस्तर के विकास की राह में कांटे की तरह चुभ रहा था और नक्सलवादी आतंक ने बस्तर के विकास को जकड़ कर रखा था। हमने संकल्प लिया कि बस्तर को मुख्यधारा में लाएँगे और इसे विकसित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय धुरी बनाएंगे। हमारे बहादुर जवानों और बस्तरवासियों ने साहस और दृढ़ संकल्प से माओवाद का मुकाबला किया और आज बस्तर माओवाद के काले इतिहास को मिटाकर निवेश का स्वर्णिम अध्याय लिखने…

Read More