Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चना–मुर्रा और चाय के स्वाद के बीच पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चना–मुर्रा भाजपा कार्यकर्ताओं का सबसे सच्चा साथी रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के कामों की व्यस्तता हो या जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बनाए रखने में चना–मुर्रा हमेशा साथ रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे कार्यकर्ताओं की लगन, परिश्रम और एकजुटता का प्रतीक बताया।
चना-मुर्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं से गहरा नाता है। संगठन के कार्यों की व्यस्तता हो या फिर जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, हम कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का सबसे सच्चा साथी यही चना-मुर्रा रहा है।
आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीएसटी रिफॉर्म पर… pic.twitter.com/b7j22i3w0I
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 12, 2025
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित अन्य वरिष्ठ
पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने चना–मुर्रा के स्वाद के बीच अपने संगठनात्मक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान चर्चा का मुख्य विषय जीएसटी रिफॉर्म रहा, लेकिन अनौपचारिक बातचीत में कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्षों, यात्रा के दिनों और जनसंपर्क अभियानों के दौरान चना–मुर्रा की भूमिका का जिक्र किया। कई पदाधिकारियों ने बताया कि यह सरल नाश्ता लंबे अभियानों और बैठकों के दौरान थकान मिटाने का साधन बनता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




