Author: Knock India

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार यानी आज से यहां से कामकाज शुरू हो जाएगा। अभी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। बता दें कि सी-3 बंगले में इससे पहले उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास हुआ करता था। चूंकि अब वे नवा रायपुर में शिफ्ट हो चुके हैं, इसलिए उनका बंगला खाली हो गया है। यहीं वजह है कि अब इसी भवन को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।…

Read More

बस्तर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM एराजेश पुनेम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खारून रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे फैले हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।…

Read More

रायपुर। बीजेपी से उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने छग विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की। सीएम साय इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक…

Read More

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद ने कहा, सादगी, सहृदयता एवं समर्पण के पर्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, मेरे मित्र श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका जुनून और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा अनुकरणीय है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रखे, यही मंगलकामना है। https://twitter.com/brijmohan_ag/status/2029420082015945149

Read More

कोंडागांव। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है), अग्निवीर (क्र्लक / स्टोर कीपर तकनीकी) (शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में कक्षा 12वी में न्यूनतम 60 प्रतिशित अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है), अग्निवीर तकनीकी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा…

Read More

रायपुर। वीडियो पोस्ट कर CM साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें…

Read More

Haryana: होली का त्योहार पूरे देश में खुशी और जोश के साथ मनाया जा रहा है। त्योहारों के साथ-साथ, हर साल जानवरों के साथ गलत व्यवहार के मामले भी सामने आते हैं। ऐसी ही एक घटना हरियाणा से सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक गाय को ज़बरदस्ती नशा पिलाकर नशे में धुत आदमियों से भरी गाड़ी खींचने के लिए मजबूर किया गया। https://www.instagram.com/reel/DVYtgUjiAb5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA== इस घटना का एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ आदमी एक गाड़ी पर बैठे दिख रहे हैं जिसे कथित तौर पर एक गाय खींच रही है। दो आदमी ज़बरदस्ती जानवर…

Read More

रायपुर। होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग…

Read More

Beirut/Jerusalem बेरूत/यरूशलेम: लोकल टेलीविज़न चैनल अल-जदीद ने बताया कि लेबनानी इलाके से इज़राइल की ओर रॉकेट दागे जाने के कुछ घंटों बाद, इज़राइली लड़ाकू विमानों ने सोमवार सुबह बेरूत के दक्षिणी इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइली हमलों में लेबनान की राजधानी के दक्षिणी इलाकों में हिज़्बुल्लाह का गढ़ दहिह को निशाना बनाया गया, जिससे तनाव और बढ़ने के डर से लोग अपने घरों से भाग गए। घायलों को निकालने के लिए एम्बुलेंस प्रभावित इलाकों में पहुँचीं। शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या का अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।…

Read More