रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, रायगढ़ की पुण्यभूमि, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है। यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया। चक्रधर समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर है। गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। महाराजा चक्रधर सिंह के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और समस्त…
Author: Knock India
रायपुर। रायपुर शहर के भाटागांव स्थित शासकीय बिन्नीबाई सोनकर उच्चतर माध्यमिक शाला में पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट हरियर पाठशाला के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विविध प्रजातियों के 700 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गांव के गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से शामिल हुए और पौधों की सुरक्षा तथा देखभाल का संकल्प लिया। इसका उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने 32 श्रद्धालुओं की मौत पर दुःख जताया है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। यह भी पढ़े जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर…
सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति से आ रहा सकारात्मक सामाजिक- आर्थिक बदलाव छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष 2025 में अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद छत्तीसगढ़ में अपनी सतत विकास यात्रा शुरू की। इस विकास यात्रा के दौरान कई चुनौतियां भी आईं। राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद अब तेजी के साथ सामाजिक आर्थिक विकास हो रहा है। राज्य में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और लोगों के चेहरे पर समृद्धि और खुशहाली की झलक भी नजर आने लगी है। सरकार ने…
कैमूर: रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में युवा आए दिन खतरनाक हरकतें करते नजर आते हैं. कहीं लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं तो कहीं कानून तोड़ने से भी पीछे नहीं हटते. बिहार के कैमूर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने रील बनाने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल किया और पुलिस के हत्थे चढ़ गए. मामला कुदरा थाना क्षेत्र के भभुआ रोड का है. यहां दो युवक देसी कट्टा लहराते हुए रील बना रहे थे. स्थानीय लोगों ने जब यह…
न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शानदार व्यक्ति कहा है, लेकिन, भारत पर लगाए टैरिफ पर कोई ढील नहीं देने का संकेत दिया है। ट्रंप ने फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में अपनी भूमिका की बात दोहराई है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा, “वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए टैरिफ को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, फिलहाल वह इसका रूस के खिलाफ इस्तेमाल नहीं करेंगे।” इसी तर्क के तहत, होमलैंड सुरक्षा विभाग ने सोमवार को एक मसौदा अधिसूचना जारी की कि वह बुधवार को…
वाराणसी: वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्र में एक सनसनीखेज एनकाउंटर में पुलिस ने कॉलोनाइजर मर्डर केस में शामिल असलहा सप्लायर मुकीम को पकड़ा। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि मर्डर केस के शूटर और असलहा सप्लायर के बीच पैसे के लेन-देन के लिए मुलाकात होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सारनाथ क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस…
बीजापुर। जिले के 26 आरएमएसए पोर्टा केबिन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए 24 अधीक्षकों को पद से हटाया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ के बिना बिल सामान खरीदी के कारण पहले ही में एक एपीओ पुरुषोत्तम चंद्रकार को निलंबित कर दिया है। एक और कर्मचारी पर प्रशासन कार्रवाई किये जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों के कहने पर पोर्टा केबिन के अधीक्षकों ने बिना बिल के भुगतान कर दिया। जबकि अधीक्षकों की दलील है कि पूर्व में भी इस तरह से चलते संबंधित फर्म को भुगतना कराया गया।…
सरगुजा। सरगुजा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया है। नाबालिग जब गर्भवती हुई तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के दो बेटों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पिछले 5-6 महीनों से नाबालिग के…
रायगढ़। रायगढ़ में आए दिन हाथियों का दल जंगल से निकलकर रोड पर देखा जाता है। जहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दल का एक बड़ा हाथी बाइक सवार युवकों को दौड़ाते देखा गया। जिसका वीडियो अब वायरल होने लगा है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है। जहां मंगलवार की शाम को जंगल के रास्ते से दो युवक बाइक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने नवापारा से भेंगारी मार्ग की तरफ बढ़ रहे हाथियों के दल को देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हाथी…