महासमुंद। जिले के तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू को उनके घर से सुबह – सुबह हिरासत में लेकर थाना लाई। अध्यक्ष को उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत मे लिये जाने के बाद उनके समर्थको ने थाना को घेर लिया और जमकर नारे बाजी की और नगर को बंद करा दिया। अध्यक्ष की पत्नी ने बताया कि सुबह सुबह पुलिस आई और उन्हे जबरदस्ती हिरासत में लेकर चली गयी। पूछने पर बताया कि छेड़खानी का आरोप है। अध्यक्ष ने 29 अगस्त को तुमगांव मे अवैध शराब एवं देह व्यापार धंधे को बंद करने के…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का शव नाले में तैरता हुआ मिला। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के जुलुम गांव के पास की है। मृतका की पहचान ग्राम भुरकुनी, थाना अभनपुर निवासी कुमारी प्रिया साहू पिता पुरन साहू उम्र 17 वर्ष 7 माह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 12:30 बजे प्रिया साहू अपने घर से बर्तन लेकर गांव के तालाब-नाले की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता…
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना आज़ाद चौक पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी सूरज साहू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 40 पौवा देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने हाल ही में सभी थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) को अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी…
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष खरीफ मौसम में कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान कर अन्य किसानों की तुलना में प्रति एकड़ अधिक लाभ कमाने का मौका देता आ रहा है लेकिन इसकी जानकारी कुछ ही किसानों को होती है। प्रमाणित बीज के उपयोग से पुराने बीज की तुलना में 10 से 15% अधिक उपज प्राप्त होता है। फ़सल की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रमाणित बीज के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है। प्रदेश के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार किस्मों का…
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायत बेमचा में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाओं से सीधे जोड़ना और कुपोषण उन्मूलन के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान कुल 60 किशोरी बालिकाओं का सिकलिंग एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति का वहीं 29 गंभीर कुपोषित बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं सहित 204 हितग्राही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की अपनी हाल की यात्रा को लेकर रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताक़त देगा बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी हाल की जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर 12 फीट का लंबा अजगर (Phython Snake) दिखाई दिया. अचानक अजगर को रेंगते हुए देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. करीब आधे घंटे तक अजगर कभी पटरी तो कभी प्लेटफार्म पर इधर-उधर घूमता रहा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक विशालकाय अजगर देखे जाने की सूचना के बाद स्नैक कैचर की टीम को बुलाया गया. इसके बाद टीम ने सावधानी से अजगर का रेस्क्यू कर लिया. बता दें कि इससे पहले भी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर कोबरा…
बीजापुर। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शिक्षादूत का अपहरण किया था और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गंगालुर थाना इलाके का है। नक्सलियों ने तोड़का का निवासी शिक्षादूत का लेंड्रा से अपहरण किया था और अब उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षादूत…
रायपुर। इंडिया टुडे-सी वोटर की हाल ही में हुए सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बड़े राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान दिया गया है। सर्वे के मुताबिक विष्णु देव साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसा माना जाता है कि सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री गाँव गाँव जाकर लोगों से जिस आत्मीयता से मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण किया, उससे लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। सर्वे का परिणाम भी उसी का नतीजा है। सर्वेक्षण के परिणामों से यह भी पता चलता है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं और कार्यक्रम जनता तक सही तरीके से पहुंच रही…
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने…