बीजापुर। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शिक्षादूत का अपहरण किया था और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गंगालुर थाना इलाके का है। नक्सलियों ने तोड़का का निवासी शिक्षादूत का लेंड्रा से अपहरण किया था और अब उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षादूत के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। बंद स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होने के बाद से नक्सली नाराज चल रहे थे और इसी से बौखलाए नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। नक्सलियों ने अब तक बीजापुर में 5 और सुकमा में 4 शिक्षादूतों की हत्या की है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 3, 2026Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO
RaipurMarch 3, 2026मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर
विश्वMarch 2, 2026Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना
NATIONALMarch 2, 2026दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री




