Author: Knock India

नई दिल्ली: देश के थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना के बीच ऑपरेशनल तैयारी तथा आपसी सहयोग और तालमेल की जानकारी दी गई। दरअसल, थलसेना और वायुसेना के बीच बेहतर संयुक्तता और समन्वय सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सेनाध्यक्ष ने यहां तैनात सैन्य कर्मियों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प और जज्बे की सराहना की। इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने वायुसेना के…

Read More

कांकेर. नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किया गया। पुलिस ने कांकेर थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान…

Read More

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की खास बात यह रही कि आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के दिन हुए इस हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता…

Read More

रायगढ़। छाल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आकाश किडो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19), गंजाईपाली मांझापार के निवासी थे। दोनों युवक बकरी चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान मौसम बिगड़ने लगा और बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए वे महुआ के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तब परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने निकले।…

Read More

दुर्ग। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच मंगलवार देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। घटना नंदिनी थाना…

Read More

रायपुर। राजधानी की अदालत ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तीन नशे के सौदागरों को कठोर दंड सुनाया है। विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को 15-15 साल का कठोर कारावास और प्रत्येक पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया। यह फैसला नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ पुलिस और न्यायपालिका दोनों की सख्त कार्यवाही का उदाहरण माना जा रहा है। दरअसल, यह मामला पिछले साल 25 मई 2023 का है। उस दिन रायपुर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुप्रीत इन होटल में दबिश…

Read More

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार सुबह एक खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सडक़ किनारे खड़ी थी। एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए।मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दो युवकों की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सांसद कश्यप, रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत वर्ष से अब…

Read More

रायपुर। पति ने कैरेक्टर शक में अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला अपने मायके गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति उसके साथ झगड़ने लगा, फिर गाली गलौज करते हुए जिंदा नहीं छोडूंगा कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और थाने पहुंची। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर की रहने वाली है। अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को अपनी बहन की लड़की की शादी में गुढ़ियारी गई थी। 30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी।…

Read More

बिलासपुर। पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर…

Read More