रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हादसे की खास बात यह रही कि आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के दिन हुए इस हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता फैल गई, हालांकि मंत्री के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




