राजनांदगांव। नेशनल हाईवे में स्थित चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास बुधवार सुबह एक खड़ी ट्रक से टकराने से एक बाईक में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 से 12 बजे के बीच की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा में एक ट्रक सडक़ किनारे खड़ी थी। एक बाईक में सवार तीन युवक सीधे खड़ी ट्रक से टकरा गए।मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल दो युवकों की राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तेज रफ्तार में थे। संभवत: बाइक चलाने के दौरान सामने खड़ी ट्रक पर नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




