Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले आज नवा रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर बड़े स्तर पर निरीक्षण किया गया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, अतिथि बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों…
Author: Knock India
नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में विशेषज्ञ (Specialist) पदों पर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के कुल 103 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। SBI Recruitment 2025 : SBI भर्ती 2025: मुख्य बातें विवरण जानकारी पदों की संख्या 103 पद का नाम स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) (विभिन्न पद) आवेदन प्रारंभ 27 अक्टूबर 2025…
दुर्ग: दुर्ग शहर के होटल, लॉज और ढाबों में पुलिस ने 29 अक्टूबर की रात अचानक चेकिंग की। इस दौरान ओडिशा से आए 5 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से जादू-टोना में उपयोग किए जाने वाले यंत्र, हनुमान छाप और लक्ष्मी छाप सिक्के, टोना-टोटका से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वहीं, एक आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया गया है, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक ये लोग चमत्कारी दावे कर लोगों को ठगने की कोशिश करते थे।…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल जनजातीय समाज को एकजुट किया बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई।” कार्यशाला का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के…
अंबिकापुर। सीएम साय आज बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजातीय समाज के उत्थान और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बाबा कार्तिक उरांव जी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अंबिकापुर की पुण्यभूमि में बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्म शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर, उनकी स्मृति में “बाबा कार्तिक उरांव चौक” का भूमि पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट के साथी रामविचार नेताम , सांसद चिंतामणि महाराज , विधायक रायमुनी भगत, उद्देश्वरी पैंकरा , पूर्व मंत्री गणेश राम भगत , महापौर मंजूषा भगत , जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील नीतियों और मानवीय दृष्टिकोण का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” ने माओवाद की हिंसक विचारधारा में फंसे युवाओं में नई उम्मीद और विश्वास जगाया है। इन्हीं प्रयासों के तहत बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और प्रशासन के संयुक्त अभियान “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” के अंतर्गत आज 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी नक्सलियों पर कुल ₹66 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में कई महत्वपूर्ण कैडर स्तर के माओवादी सदस्य भी शामिल हैं, जो लंबे समय…
Raipur. रायपुर। जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अंबिकापुर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए उच्चतम शिक्षा अर्जित की और समाज को दिशा…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवम्बर को रायपुर आ रहे है। वे छत्तीसगढ़ के 25वीं स्थापना दिवस पर मनाये जा रहे राज्योत्सव का शुभारम्भ करेंगे। पीएम करीब सात घंटे रायपुर में रहेंगे। ऐसे में पूरे क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। बताया जा रहा है कि, पीएम के दौरे को देखते हुए आज पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहने वाली एसपीजी की टीम भी रायपुर पहुँच चुकी है। एसपीजी के साथ समन्वय स्थापित करते करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा नया रायपुर में बलों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी। पुलिस के आला अधिकारियों के…
कांकेर। उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों का आज जंगलवार कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट में स्वागत किया गया। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। गौरतलब है कि, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है। एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में…