Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल जनजातीय समाज को एकजुट किया बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई।” कार्यशाला का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




