रायपुर। राजधानी के सड्डू इलाके के शीतला तालाब में मंगलवार सुबह एक लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. जहां आज सुबह एक लाश मिली है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Author: Knock India
रायपुर. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया. यह कार्रवाई 29 सितंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास रात 10:15 बजे की गई. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के मार्गदर्शन में RPF पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ए.जेड. चौधरी, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे, आरक्षक घम्मन मीणा समेत अन्य साथ ही आबकारी विभाग…
कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा देश भक्ति में सराबोर है. छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला भी देवी आराधना का अद्भुत केन्द्र बना हुआ है. यहां की ऊंची पहाड़ियों और प्राकृतिक किले के बीच विराजमान हैं मां महिषासुर मर्दिनी. जिनका धाम चैतुरगढ़, जिसे ‘लाफागढ़’ के नाम से भी जाना जाता है. नवरात्रि में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. शहर से करीब 100 किलोमीटर और पाली से करीब 40 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है . इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण छठी शताब्दी में गुप्तवंशीय राजाओं के समय हुआ माना जाता है. इसे एक मजबूत…
जांजगीर-चांपा। मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक अकलतरा क्षेत्र के परसदा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य 6 मामले पहले से दर्ज हैं। दरअसल थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने बताया कि नरियरा गांव का राजकुमार राठौर सूनेपन का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की…
बिलासपुर। सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई। दुकान के संचालक उदित सोनी खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को रोज की तरह ग्राहकी के बाद रात में जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी। सुरक्षा कैमरा फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया था। वह दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चुरा ले…
कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा आज कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज वीर सावरकर भवन, कवर्धा में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कन्या पूजन सह भोज कार्यक्रम में सहभागिता कर माँ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं की आरती एवं पूजन कर भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के साथ कन्या पूजन शक्ति, पवित्रता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मैं माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना कर उनके चरणों में नमन करती हूं और प्रार्थना…
रायपुर। टिकरापारा से एक्टिवा चोरी चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार हो गया है। श्रीनिवास ठाके निवासी लक्ष्मी नगर शिव मंदिर के पीछे सीमा मार्बल गली टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11.09.2025 को वह अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एम/8734 को दोपहर में अपने घर के सामने खड़ी किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 721/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार प्रार्थी खेमचंद देवांगन निवासी ज्योति नगर मठपुरैना टिकरापारा रायपुर ने थाना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र लंबे समय तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर, घने वनों और खनिज संपदा के लिए पहचाना जाता रहा है। अब यही इलाका एक नए औद्योगिक युग की ओर कदम बढ़ा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण बस्तर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह बदलाव न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। बल्कि, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के नए द्वार भी खोलेगा। बस्तर भारत के सबसे खनिज संपन्न इलाकों में से एक है। यहां आयरन ओर, बॉक्साइट, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिज प्रचुर मात्रा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री…
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित गरबा उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के बीच मुख्यमंत्री व सांसद का स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाटीदार समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गरबा उत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी समाज को बधाई दी और…