केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके अनुसार…
Author: Knock India
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का गिरी इलाका… यहां के भोज के भरली गांव में बीते दिनों एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. यहां विवाह समारोह में विदाई थी- उस बहन की, जिसका फौजी भाई अब इस दुनिया में नहीं है. गांव की यह शादी अपने अद्भुत और भावनात्मक थी. विवाह की रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दुल्हन की विदाई का वक्त आया, तो घर में भावुक कर देने वाला माहौल बन गया. हर बहन चाहती है कि उसके भाई विदाई के समय उसके साथ खड़े हों, उसके आंसुओं को पोंछें…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात परसोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेहताब का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में कांबिंग की। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जोला रोड का है। पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि एक लाख के इनामी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28-30 नवंबर के बीच होगा. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण व साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मलेन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन सत्र में शामिल होने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहित देशभर से नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य…
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री और वित्तीय धोखाधड़ी के दो महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल की है। थाना वैशाली नगर और चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला की पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध शराब, नकदी और ठगी से अर्जित संपत्तियां जब्त कीं। शराब तस्करी में गिरफ्तारी थाना वैशाली नगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर 3 अक्टूबर 2025 को शिवा सोनकर उर्फ शिवा निवासी कैम्प वन प्रेमनगर को रामनगर मुक्तिधाम गेट नंबर 02 के पास…
MCB. एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के कड़े निर्देशों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विगत 30 सितम्बर 2025 को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विगत चार वर्षों के दौरान जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्यवाही में थाना खडगवां, चिरमिरी, झगराखाण्ड, मनेन्द्रगढ़, केल्हारी एवं जनकपुर थानों में वर्ष 2021 से 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज कुल 39 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ शामिल थे। नष्टीकरण…
Narayanpur. नारायणपुर। शुक्रवार को नारायणपुर जिले का माहौल कुछ अलग ही रहा, जब सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अपने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। शहर की गलियों में सुबह से ही लाल झंडों की गूंज सुनाई देने लगी। झोले में बैनर और हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ कार्यकर्ता गांव-गांव से शहर की ओर बढ़े और हाई स्कूल मैदान पर सैकड़ों की भीड़ जमा हुई। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। उनके चेहरे पर नाराजगी और आंखों में हक की लड़ाई का जज़्बा साफ नजर आ रहा था। उच्च स्वर में नारे…
MCB. एमसीबी। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ स्वच्छ उत्सव अभियान का समापन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर हुआ। इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और पृथक्करण कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न स्वच्छाग्रही समूहों और स्वच्छता सेवकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशानिर्देशन और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सहभागिता से गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई। स्वच्छ भारत दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें तो…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारियों को आज एक बार फिर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। 65 लाख महिलाओं के खातों में कुल 606.94 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की करेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वे कल रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। आज वे बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा…