MCB. एमसीबी। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ स्वच्छ उत्सव अभियान का समापन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर हुआ। इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और पृथक्करण कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न स्वच्छाग्रही समूहों और स्वच्छता सेवकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशानिर्देशन और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, कर्मचारियों,
अधिकारियों और ग्रामीणों की सहभागिता से गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई। स्वच्छ भारत दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत साल्ही, चौघड़ा, नागपुर, सीरियाखोह, शंकरगढ़, बरबसपुर और लालपुर की महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा साल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। वहीं भूपेन्द्र सिंह, संतलाल साहू, भुनेश्वर पैकरा, जयदीप त्रिपाठी, मोहित हटकें, अनिल सिंह, बबन सिंह सहित कई सचिवों को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद अध्यक्ष जानकी खुसरो, जिला सदस्य अनीता सिंह और उजित नारायण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, सीईओ जनपद वैशाली सिंह, जिला समन्वयक राजेश जैन, प्रभारी ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वच्छाग्राही उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता सेवकों की कर्तव्य परायणता से आज गांव, चौक-चौराहे, पर्यटन स्थल और सार्वजनिक स्थान स्वच्छ दिख रहे हैं। इनके समर्पित कार्य से गंदगी जनित बीमारियों में कमी आई है और स्वच्छ वातावरण बन रहा है। स्वच्छता सेवकों के इस योगदान को वंदनीय बताते हुए सभी ने उनके निरंतर सहयोग और समर्पण की
सराहना की। कार्यक्रम में यूजर चार्ज को लेकर भी जन जागरूकता का आह्वान किया गया। कहा गया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और पृथक्करण के सतत क्रियान्वयन के लिए हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह 10 से 20 रुपये मासिक यूजर चार्ज अवश्य अदा करे, जिससे स्वच्छता सेवकों को नियमित प्रोत्साहन राशि मिल सके। साथ ही यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट की 30 प्रतिशत राशि स्वच्छता पर व्यय करनी होगी और शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत में संलग्न स्वच्छता सेवकों को मासिक प्रोत्साहन देना अनिवार्य है। स्वच्छ भारत दिवस पर हुए इस आयोजन ने स्वच्छाग्रहियों के मनोबल को ऊँचा उठाया और ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सेवा नहीं बल्कि समाज का कर्तव्य है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




