Author: Knock India

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने  राजनांदगांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के संतुलित और…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों…

Read More

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई जब आठा बीसा तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों के जाल में कुछ असामान्य फंस गया। शुरुआत में मछुआरों को लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंस गई है, लेकिन जैसे-जैसे जाल बाहर निकाला गया, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ मछुआरे रतनपुर के आठा बीसा तालाब पहुंचे थे। उन्होंने तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। कुछ समय बाद जब जाल को खींचा गया तो उसमें भारी वजन महसूस हुआ। मछुआरों को लगा कि बड़ी मछली फंस गई है। यह सोचकर वे…

Read More

दुर्ग। अवैध स्क्रैप कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध स्क्रैप कारोबारियों से 60 टन लोहे का स्क्रैप एवं कई वाहन जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध कबाड़, स्क्रैप कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एसीसीयु क्राइम ब्रांच दुर्ग तथा थाना जामुल, सुपेला, कुम्हारी की संयुक्त टीम का गठन का विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई।…

Read More

रायपुर। फ्लाइट यात्री के लगेज से सोने की नेकलेस चोरी मामले में माना थाने में FIR दर्ज की गई है, जानकारी के मुताबिक राजस्थान से दिल्ली होकर रायपुर लौटे सराफा कारोबारी परिवार का नेकलेस गायब था। पीड़ित परिवार ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर से दिल्ली फिर कनेक्टिंग एयर इंडिया फ्लाइट से दिल्ली से कारोबारी परिवार रायपुर आया। सूटकेस को 1 बार जोधपुर और फिर दिल्ली में लगेज बुक कराया गया था। रायपुर में ट्रॉली बैग का ताला खोलने पर नेकलेस गायब होने का खुलासा हुआ। सराफा कारोबारी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। माना थाना पुलिस…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया…

Read More

Raipur. रायपुर। राजधानी में आदि परब का रंगारंग आज आगाज हुआ। जनजातीय समाज के इस दो दिवसीय उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार शामिल हो रहे हैं। आदि परब की थीम ’परम्परा से पहचान तक’ रखी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कल 14 मार्च को आदि परब के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सहित जनजातीय समाज के पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आदि परब का शुभारंभ नवा…

Read More

Raipur. रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव से संबंधित ग्रामोद्योग विभाग के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 228 करोड़ 84 लाख 90 हजार रूपए की अनुदान मांगों को आज विधानसभा में पारित किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी तथा विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के पारंपरिक बुनकरों, शिल्पियों और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा परंपरागत कला एवं संस्कृति का संरक्षण प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

Raipur. रायपुर। विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत 1221 करोड़ 26 लाख 45 हजार रुपये का बजट मांग विधानसभा में प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। विधि मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए, अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर न्यायालय भवनों तथा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27…

Read More