बीजापुर। जिले में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जोरदार विस्फोट के कारण युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीएचसी, उसूर रेफर किया गया है. फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, ईलमीड़ी निवासी प्रमोद ककेम (24 साल) अपने रिश्तेदार के घर ग्राम गुंजेपर्ती घर आया हुआ था. वह नहाने के लिए आसपास नाला गया था. इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया. जबरदस्त विस्फोट के कारण ग्रामीण के दोनो…
Author: Knock India
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं। देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। राज्यपाल डेका ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल झण्डा फहराने की परंपरा नही है बल्कि हमारी राष्ट्र भक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के साथ हमारा जुड़ाव, हमारे…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित करते हुए लाभ के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं । ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। महासमुंद जिले के ग्राम गुलझर की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि आत्मनिर्भरता का रास्ता दूर नहीं, यदि सही दिशा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास साथ हों। वर्ष 2019 में गठित जय बड़ादेव…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर को देश में रैंकिंग में चौथा स्थान मिलने और रायपुर शहर के गार्बेज फी सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ में पहला 7 स्टार शहर बनने पर आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 कार्यालय में जोन 2 के सभी 7 वार्डों में कार्यरत 300 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों को नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्षा गायत्री सुनील चंद्राकर, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, पार्षद रामहिन कुर्रे, खगपति सोनी, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती…
जशपुर। पत्थलगांव पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के हेमंत वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है। पुलिस को 2024 में मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर सेल और पत्थलगांव थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि हेमंत वर्मा ने 2022 में फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की थी। रायपुर के कचना क्षेत्र से फरार आरोपी को तकनीकी और मुखबिरी तंत्र की मदद से 3 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपराध कबूल कर…
कोरबा। ट्रक ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में चोटिया चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को स्वराज माजदा के चालक ने रॉन्ग साइड वाहन चलाकर चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम (42) सोमवार को अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी काम…
दुर्ग। CM साय सपरिवार भिलाई पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज सपरिवार भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्वविख्यात शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये सिर्फ़ कथा नहीं थी, ये भगवान शिव से संवाद था, आत्मा की शांति और विश्वास का संगम था। शिव भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति से मन भाव-विभोर हो गया। इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।
Cucumber Cheela : यह ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि इसे डाइट में शामिल करने से व्यक्ति को वेट लॉस और बॉडी को हाइड्रेट रखने जैसे कई फायदे भी मिलते हैं। इसकी एक और खासियत यह भी है कि यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है। अब हम जानेंगे कि इसे किस विधि से आसानी से बनाया जा सकता है। सामग्री (Ingredients) 4 खीरे आधा कप सूजी 2 हरी मिर्च 2 चम्मच नारियल पाउडर 1 चम्मच गरम मसाला आधा चम्मच अमचूर पाउडर स्वादानुसार नमक मक्खन विधि (Recipe) – सबसे पहले खीरा को धोएं। धोने के बाद उसे…
Entertainment मनोरंजन: गायक अरमान मलिक और हिप-हॉप की दिग्गज गायिका इक्का ने आधिकारिक तौर पर अपना नया और जीवंत गाना “मेबी” रिलीज़ कर दिया है, जो नए प्यार के उत्साह को दर्शाता है। इक्का ने कहा, “यह गाना मेरे पिछले कुछ गानों से अलग है, और यही इसे इतना रोमांचक बनाता है। “मेबी” ने हमें इसके ज़्यादा चंचल और रोमांटिक पहलू को तलाशने का मौका दिया, और अरमान की आवाज़ लाजवाब है – यह पूरे गाने को और भी बेहतर बना देती है।” इक्का ने कहा कि “मेबी” के साथ, दोनों ने “एक ऐसा गाना बनाने का लक्ष्य रखा जो अच्छा…
Mumbai मुंबई, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (Q1) में उसकी आय तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 5 प्रतिशत घटकर 645 करोड़ रुपये रह गई, जबकि मार्च तिमाही (Q4 FY25) में यह 676.1 करोड़ रुपये थी। कुल आय भी इसी तरह रही और स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, तिमाही-दर-तिमाही 2.17 प्रतिशत घटकर 672.9 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q1 FY25) में 368.4 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि कुल आय भी साल-दर-साल आधार पर 82.65 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी को इस तिमाही में 178…