जशपुर। पत्थलगांव पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के हेमंत वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है। पुलिस को 2024 में मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर सेल और पत्थलगांव थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि हेमंत वर्मा ने 2022 में फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की थी।
रायपुर के कचना क्षेत्र से फरार आरोपी को तकनीकी और मुखबिरी तंत्र की मदद से 3 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
आरोपी हेमंत वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करना गैरकानूनी है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




