रायपुर रायपुर रेल मंडल में रेलवे अधिकारियों की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों ने गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि गाड़ी मालिक की अधिकारियों से सेटिंग रहती है, यही कारण है कि रायपुर रेल मंडल में सैकड़ों गाड़ी नियमों के विपरित बिना टैक्सी पार्मिट के संचालित हो रही है. इतना ही नहीं गाड़ी मालिक रेलवे के नियमों के मुताबिक ड्राइवरों को भुगतान नहीं कर रहे है, जिसके कारण अब ड्राइवर एक साथ हड़ताल में जाने की तैयारी कर रहे है. सूत्रों का कहना है कि एक गाड़ी मालिक तो ऐसा है तो ड्राइवरों के खाते में 22 हजार रुपए…
Author: Knock India
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा खाद्य सुरक्षा के समस्त हितधारको जैसे खाद्य पदार्थ के उत्पादकों, खाद्य पदार्थ के विनिर्माताओं, वितरकों, थोक एवं चिल्हर विक्रेताओं, खाद्य परोसने वाले संस्थानों, उपभोक्ताओं एवं जन सामान्य को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान “बने खाबो – बने रहिबो“ का शुभारंभ अपने निवास स्थान से 4 अगस्त को चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। “बने खाबो – बने रहिबो“ अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के खाद्य सुरक्षा…
Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार CLE 53 4MATIC+ कूपे को लॉन्च कर दिया है. जिसमें आपको सी-क्लास की परफॉर्मेंस और ई-क्लास का शानदार कॉम्बो मिलेगा. ये 2 डोर लग्जरी कार की कीमत करीब 1.35 करोड़ रुपए है. कंपनी ने बताया कि ये कार देशभर में तुरंत डिलीवरी के लिए तैयार है. Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ इंजन CLE 53 में 3.0-लीटर M 256M इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जिसमें ट्विन टर्बो चार्जिंग और एक इलेक्ट्रिक कंप्रेसर है. इसमें डिजाइन किए गए इनलेट और आउटलेट चैनल, नए पिस्टन रिंग, बेहतर इंजेक्शन और एक बड़ा एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर शामिल…
रेल परियोजना के 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण 77.5 किमी लंबे तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा रायपुर / छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को रेलवे से सशक्त कनेक्टिविटी देने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 95 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तारोकी से रावघाट खंड की लंबाई 77.5 किलोमीटर है, जिसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बड़े और छोटे पुलों के साथ-साथ ट्रैक बिछाने का काम अब अंतिम चरण में है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इस रेल परियोजना…
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ने मिलकर पड़ोसी के घर से करीब 2 लाख रुपए के कैश और गहने चुरा लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। यह मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय करुणा और 24 ताम्रध्वज डूमरपानी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वारदात के वक्त…
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रति वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य मे एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज अपने निवास कार्यालय से दो एचआईवी एड्स जागरूपता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता अभियान के दौरान राज्य से 19 ऐसे जिले जहां एचआईवी के प्रति कम जागरूकता है वहां हर जिले में दो-दो जागरुकता वाहन को रवाना किया गया है। इन जिलों के सभी हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी एचआईवी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इस सीजन के लिए राज्य को 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद का अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत कर दिया है। इस फैसले से खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और समय पर खेती-किसानी का काम प्रभावित नहीं होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। https://twitter.com/vishnudsai/status/1955281967261405225 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के हित…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से समान्य नागरिक भी अब बिजली उत्पादक बनते जा रहें है। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पावर प्लांट लगाने से लोगों की बिजली की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है, साथ ही उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बेचकर उन्हें अच्छा-खासा फायदा भी हो रहा है। रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल भी ऐसे ही एक बिजली उत्पादक बन गये है। श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3 किलोवॉट का सौर पैनल स्थापित कर बिजली बिल से राहत पाई है। यह…
रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल तिरंगा यात्रा मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। यात्रा को लेकर शहर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा…