रायपुर:- भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल तिरंगा यात्रा मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। यात्रा को लेकर शहर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।
तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस यात्रा में शामिल होने जा रहे है। तिरंगे के परिधान पहनकर शहरवासियों यात्रा में शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अबकि बार शहरवासियों में अलग ही जज्बा देखने में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




