कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ने मिलकर पड़ोसी के घर से करीब 2 लाख रुपए के कैश और गहने चुरा लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। यह मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय करुणा और 24 ताम्रध्वज डूमरपानी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वारदात के वक्त बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज घर के बाहर निगरानी रख रहा था, जबकि अंदर गर्लफ्रेंड करुणा कैश और सोने-चांदी के जेवरात पर साफ कर रही थी।
दरअसल, 8 अगस्त को कन्हैया पटेल दोपहर 1 बजे सब्जी बेचने बाजार गया था। रात 8 बजे लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी दो पेटियों से 95 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। 9 अगस्त को कन्हैया ने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि गांव के ही करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। करूणा ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
युवती ने बताया कि बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज को बाइक खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोनों ने चोरी की साजिश रची। उसने यह भी बताया कि दोपहर 2 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान ताम्रध्वज बाहर खड़े होकर आसपास नजर रख रहा था। उसने कैश बॉयफ्रेंड को दिए और जेवरात अपने पास रख लिया।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों के पास से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और कैश बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया। दोनों से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




