Author: Knock India

रायपुर/पटना। तारापुर में CM साय ने नामांकन सभा को संबोधित किया। वे ईदगाह मैदान गाजीपुर में आयोजित नामांकन सभा में शामिल हुए। बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट जदयू से भाजपा के खाते में चली गई है। पार्टी ने यहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे मौजूदा विधायक राजीव कुमार सिंह का टिकट कट गया है। पहली बार सीधे तारापुर से चुनावी अखाड़े में उतर रहे उपमुख्यमंत्री के लिए पार्टी ने सुरक्षित जीत का समीकरण पहले से गढ़ दिया है। सम्राट चौधरी का तारापुर क्षेत्र से गहरा परिवारिक जुड़ाव है। उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी…

Read More

नई दिल्ली: बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, निवेश को बढ़ावा देने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 41.88 अरब डॉलर तक पहुँच गया, जिसमें रसायन और पेट्रोरसायन का योगदान 10 प्रतिशत है, जो लगभग 4.5 अरब डॉलर है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोरसायन विभाग और सऊदी अरब साम्राज्य के उद्योग और खनिज मंत्रालय के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व रसायन और पेट्रोरसायन…

Read More

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने एक्टर की मौत की खबर को कंफर्म किया है. सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती के मामले में राज्य सरकार की अपील पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले में अन्य उम्मीदवारों और अधिकारियों की भूमिका पर राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।साथ ही टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएससी ने जिन लोगों को चुना, वे आज भी डेडलॉक की स्थिति में हैं। डिवीजन बेंच ने संबंधित सभी अपीलों को एक साथ सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने को कहा है। दरअसल, CG-PSC 2021 में हुई गड़बड़ी को लेकर सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में अपील…

Read More

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केन्द्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया…

Read More

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है। इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम…

Read More

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। इतना ही नहीं युवक की सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। युवक ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, यह पूरा मामला बैकुंठपुर के बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव का है। यहां एक दामाद ने खाट में सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया।…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन के निर्णयानुसार कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार सभी जिलों के कृषक, जो समर्थन मूल्य पर धान बेचने के पात्र हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराना आवश्यक होगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष…

Read More

सुकमा. छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त करने के लिए जारी सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई रंग ला रही है. सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों के सरेंडर के बाद नक्सली संगठन को एक और झटका लगा है. सुकमा जिले में बुधवार को 50 लाख रुपए के इनामी 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें 2 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं. छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आज 10 महिलाओं सहित कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल…

Read More

इडुक्की: केरल के इडुक्की ज़िले का पुलिस प्रशासन उस वक्त सकते में आ गया, जब वहां मौजूद एक सदी से भी ज़्यादा पुराने मुल्लापेरियार बांध को बम से उड़ाने की धमकी मिली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि बम की धमकी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुल्लापेरियार बांध की गहन तलाशी ली. लेकिन कुछ नहीं मिला. इडुक्की ज़िले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पड़ोसी त्रिशूर स्थित ज़िला कलेक्ट्रेट में जलाशय को उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक टीम बांध स्थल पर पहुंची…

Read More