रायपुर/पटना। तारापुर में CM साय ने नामांकन सभा को संबोधित किया। वे ईदगाह मैदान गाजीपुर में आयोजित नामांकन सभा में शामिल हुए। बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट जदयू से भाजपा के खाते में चली गई है। पार्टी ने यहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे मौजूदा विधायक राजीव कुमार सिंह का टिकट कट गया है। पहली बार सीधे तारापुर से चुनावी अखाड़े में उतर रहे उपमुख्यमंत्री के लिए पार्टी ने सुरक्षित जीत का समीकरण पहले से गढ़ दिया है।
सम्राट चौधरी का तारापुर क्षेत्र से गहरा परिवारिक जुड़ाव है। उनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और माता स्व. पार्वती देवी इस सीट से विधायक रह चुकी हैं। 1985 से 2005 तक यह सीट पूरी तरह चौधरी परिवार के कब्जे में रही। क्षेत्र में सम्राट चौधरी ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है, जिससे उनका जनाधार मजबूत है। तारापुर एक तो कुशवाहा बहुल सीट है।
साथ ही यहां एनडीए के परंपरागत वोटर सवर्ण और वैश्य की संख्या भी निर्णायक रहती है। मुंगेर विधानसभा सीट से भाजपा ने कुमार प्रणय को उम्मीदवार बनाया है। इससे सम्राट के पक्ष में वैश्य मतों की गोलबंदी आसानी से हो जाएगी। गौरतलब है कि सम्राट की प्रारंभिक शिक्षा तारापुर में ही हुई है। इस कारण यहां से इनका जनसरोकार बना रहा। माता-पिता के चुनाव में उतरने के दौरान प्रबंधन की कमान सम्राट ही संभालते रहे।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1978744920258347290
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
छत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
RaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
RaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा




