इडुक्की: केरल के इडुक्की ज़िले का पुलिस प्रशासन उस वक्त सकते में आ गया, जब वहां मौजूद एक सदी से भी ज़्यादा पुराने मुल्लापेरियार बांध को बम से उड़ाने की धमकी मिली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि बम की धमकी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुल्लापेरियार बांध की गहन तलाशी ली. लेकिन कुछ नहीं मिला.
इडुक्की ज़िले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पड़ोसी त्रिशूर स्थित ज़िला कलेक्ट्रेट में जलाशय को उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक टीम बांध स्थल पर पहुंची और वहां तलाशी ली.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. हालांकि जांच अभी भी जारी है. आपको बता दें कि 1895 में बना यह मुल्लापेरियार बांध का मालिक और संचालक तमिलनाडु राज्य है और यह केरल में स्थित है. इसी वजह से यह दोनों राज्यों के बीच विवाद का विषय है.
बम की धमकी उस दिन मिली जब उच्चतम न्यायालय ने 130 वर्ष पुराने बांध की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिरता पर चिंता जताते हुए उसके स्थान पर एक नए बांध के निर्माण की मांग वाली जनहित याचिका पर केन्द्र, तमिलनाडु और केरल सरकारों तथा एनडीएमए को नोटिस जारी किया.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल



