Author: Knock India

जशपुर। सीएम साय आज रौतिया समाज के लिए कुनकुरी में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम पंचायत कण्डोरा में बनने वाले रौतिया भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा, ये सामुदायिक भवन केवल निर्माण नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक सौहार्द्र और एकता का भी प्रतीक है। सुशासन सरकार का संकल्प है- विकास हर समाज तक पहुंचे और हर समुदाय सशक्त बने। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , सांसद राधेश्याम राठिया सहित समाज के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर/दिल्ली। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव 2025 में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर के डॉ. ललित शुक्ला को उत्कृष्ट राज्य मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चलाए जा रहे “आदि कर्मयोगी अभियान” में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रशिक्षण एवं जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा…

Read More

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Read More

New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता से पहचान बनाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में “आदि कर्मयोगी अभियान” और “प्रधानमंत्री जनमन योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। राज्य की ओर से यह पुरस्कार प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने…

Read More

Raipur/Kanker. रायपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात शनिवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया तथा जिले में 90 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 12 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज राज्य के सामाजिक ताने-बाने की एक मजबूत कड़ी है, और सरकार…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने मुख्यमंत्री को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और राज्य में हाल ही में नक्सलियों द्वारा किए गए ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य को लेकर विचार विमर्श किया। खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण को छत्तीसगढ़ की जनता और प्रशासन की सामूहिक सफलता बताया।…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 90 करोड़ रुपये की लागत से 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में 50-50 लाख रुपये की लागत से एक-एक सामुदायिक भवन के निर्माण तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में ओबीसी विद्यार्थियों की सीटों में वृद्धि करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…

Read More

Durg. दुर्ग। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत् राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो कि राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यवसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस जैसे संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हे तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त योजना के तहत् आमंत्रण करने हेतु विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग…

Read More

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटापाली (सी) में साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक मदन पाटले ने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार फेक प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक, ईनामी कॉल, फर्जी निवेश योजनाएं, लोन ऐप, कॉल मर्ज और प्रोफाइल क्लोनिंग जैसे तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। छात्रों को यूपीआई, ओटीपी और…

Read More

रायपुर। दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत जिला सक्ती की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पलाड़ीखुर्द की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्याएं अपने “संगिनी” ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार कर रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं डिज़ाइनर मोम उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं की सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल यह अभिनव पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जिला प्रशासन सक्ती द्वारा दीदियों को उत्पाद…

Read More