राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा रात 11:00 बजे थाना सोमनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। थाने के स्टाफ के कार्यकलाप एवं कार्यप्रणाली, थाने की स्वच्छता एवं रखरखाव की स्थिति, स्टाफ का अनुशासन एवं समयबद्धता, रात्रि गश्त (Patrolling) टीम की वास्तविक स्थिति — टीम ड्यूटी पर बाहर है अथवा नहीं। इसके अतिरिक्त बैरक एवं पुलिस स्टाफ के आवासीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा शराब सेवन किए जाने की भी जाँच पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई, जिसमें सभी कर्मचारी अनुशासन की स्थिति…
Author: Knock India
रायपुर। बंगाल में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के असर से बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवात के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ने की गति फिलहाल धीमी पड़ सकती है। पूर्वी और दक्षिणी हवाएं सक्रिय रहने से नमी बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 30.8°C दुर्ग में और सबसे कम 8.0°C…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के लोगों को आज से सरकार बड़ी राहत देने जा रही है. आज से 200 यूनिट हाफ बिजली योजना होगी लागू. इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी. अगर कोई उपभोक्ता 201 यूनिट बिजली खपत करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा. इस निर्णय से राज्य…
बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। 30 नवंबर रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए। इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिला अधिकारी (सुपरवाइजर) बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें शिक्षकों व कर्मचारियों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि निर्वाचन और विभागीय काम के दबाव में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने…
दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से पकड़ा है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। 9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने…
छत्तीसगढ़ बनने से पूर्व हमारा अंचल लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा।जिसके बाद यह राज्य अस्तित्व में आया और इसकी विकास यात्रा शुरू हुई। सरकार ने प्रदेश के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप तैयार किया है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। हर एक प्रदेशवासी के सहयोग और भागीदारी से हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा हो रहा है। शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है। पिछले 25 वर्षों में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की कई शैक्षणिक संस्थाएं स्थापित हुई हैं। आईआईटी, आईआईएम, एम्स के साथ-साथ 10 से…
Raipur. रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाउस, नया रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की। यह मुलाकात औपचारिक कार्यक्रम के बजाय पारिवारिक और आत्मीय माहौल में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ विशेष स्नेह और तन्मयता दिखाई। डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार ने भी इस मिलन का भरपूर आनंद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के साथ सहज बातचीत की और उनके सवालों और उत्सुकताओं को बड़े धैर्य और लगाव से सुना। डॉ. रमन सिंह ने…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में सम्पन्न यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षात्मक नीतियों, रणनीतियों…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, कैलाश साहू, कृष्ण कुमार जायसवाल, आदर्श वर्मा, हेमंत पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, कला, परंपराओं और लोकविधाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से राज्य सरकार आगामी वर्ष ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य आयोजन करने जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सरकारी निवास में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन से जुड़े सभी प्रमुख विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विभागीय सचिव रोहित यादव, संचालक विवेक आचार्य, बस्तर पंडुम के नोडल अधिकारी युगल किशोर और मंत्री अग्रवाल के ओएसडी जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की…