बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। 30 नवंबर रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए।
इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिला अधिकारी (सुपरवाइजर) बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें शिक्षकों व कर्मचारियों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि निर्वाचन और विभागीय काम के दबाव में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उनकी मॉनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
इस काम में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके चलते पुनरीक्षण के काम में लगे शिक्षक सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मानसिक तनाव में आ गए हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




