Author: Knock India

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम तैयार करने का प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के डीन डॉ. नारायण साहू ने बताया कि सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण का प्रोजेक्ट एक ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ बन गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा…

Read More

Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने किया। आयोजन का स्थल डॉ. शोभाराम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान रहा, जहाँ जिलेभर से आए कलाकारों, विभागीय अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने आयोजन स्थल का भ्रमण कर विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और समूहों के सदस्यों से बातचीत कर उनके उत्पादों और योजनाओं की…

Read More

Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित रजत जयंती के जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर सबसे पहले मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सभी विभाग से उनके स्टॉल के संबंध में जानकारी लिया। सांसद राठिया ने पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, क्रेडा , श्रम, समाज कल्याण, जल संसाधन, रेशम उद्योग, खाद्य, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनसंपर्क, पुलिस, महिला एवं बाल विकास आदि विभाग का अवलोकन किया। सांसद राठिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को पुरस्कार और…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में आज बॉलीवुड के गीत-संगीत के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला, संगीत और नृत्य की ऐसी रंगीन छटा बिखरी कि शाम सुरमई हो गई। सतरंगी छटा में गीतों की यूँ महफ़िल सजी की हर कोई गाते गुनगुनाते, थिरकते नजर आए। शाम ढलने के साथ गीत-संगीत के बढ़ते कारवाँ में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी सुर-ताल से दर्शक-श्रोता झूम उठे। प्रख्यात छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील तिवारी ने अपनी टीम के साथ लोकगीतों के स्वर से परंपरा और आधुनिकता के संगम से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों के दिलों में गहरा…

Read More

Raipur. रायपुर। “उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मंगलं कुरु।” इस मंगलमंत्र के साथ आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रायपुर स्थित अपने निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ श्रद्धा और परंपरागत विधि-विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह एवं पूजन किया। कार्यक्रम में वेद-मंत्रों की गूंज के बीच धार्मिक वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी…

Read More

Rajnandgaon. राजनांदगांव। आगामी दिनों में राजनांदगांव में होने वाले माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव स्थित स्टेट स्कूल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनांदगांव जिले के लिए गौरव का अवसर है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारू और भव्य रूप से संपन्न हो सके। विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

Raipur/Patna. रायपुर/पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो से पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावी रणनीति और रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन, और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। विजय शर्मा…

Read More

बस्तर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्योत्सव स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने आमचो बस्तर हाट कियोस्क का उद्घाटन कर कलागुड़ी कैटलॉक का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री साव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दंतेश्वरी मैय्या की पवित्र धरा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ अब 25 बरस का हो गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला वर्ल्ड कप 2025 के खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय भारत की बेटियों के साहस, समर्पण और अटूट जज़्बे का प्रतीक है। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न केवल क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारतीय महिला खिलाड़ी किसी…

Read More

रायपुर। PM मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है, मेरे लिए यह आत्मीय जुड़ाव का क्षण है। उन्होंने याद किया कि एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक काम किया और इस धरती से बहुत कुछ सीखा। पीएम ने कहा कि 2025 भारत के गणतंत्र का अमृत वर्ष है, और 75 साल पहले देश ने संविधान को अपनाया था। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माण में अहम…

Read More