Author: News Desk

सिंहभूम: सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने नक्सलवाद से जुड़े एक मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई नक्सल संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े मामलों में की गई. जिसमें कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामग्री और धन की बरामदगी की गई है. रविवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि NIA ने शनिवार को नौ स्थानों पर छापेमारी की है जिसमे नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ समेत मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड जैसी वस्तुएं बरामद की गई हैं. छापेमारी में बरामद सामग्रियां NIA द्वारा किए गए इस ऑपरेशन में 10,50,000 रुपये…

Read More

रोहतक में सीधा बाईपास स्थित बालाजी फैशन हब और उसके ऊपर स्थित वेस्ट फील्ड प्लाजा होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे कपड़ों की दुकान पूरी तरह जल गई। हालांकि होटल में रुके हुए लोगों को समय रहते हुए बाहर निकाल दिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। घटना रात करीब 3:00 बजे की है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीला बाईपास के नजदीक बालाजी फैशन हब का एक कपड़ों का शोरूम है एवं उसके ऊपर होटल वेस्टफील्ड प्लाजा स्थित…

Read More

चंडीगढ़। शहर के दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में दशकों पुराना "महफिल रेस्टोरेंट" भी स्थित था, जो काफी समय से बंद था। सौभाग्य से, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि इमारत को पहले ही खाली करवा लिया गया था। वहीं, सुबह का वक्त होने के कारण लोगों की आवाजाही भी नहीं थी। सुबह जैसे ही इमारत गिरने की सूचना मिली, मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, यह इमारत पिछले कई वर्षों से जर्जर…

Read More

गणतंत्र दिवस 2025 को खास बनाने के लिए झारखंड सरकार ने विशेष तैयारी की है. गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां का चयन हुआ है. देश की दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देशवासियों को इस बार झारखंड की अनूठी संस्कृति, झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम वाली झांकी झारखंड राज्य के तरफ से देखने को मिलेगी. झांकी में रतन टाटा को दी जाएगी श्रद्धांजलि इसी के साथ ही झारखंड की झांकी में…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इसके चलते अगले 48 घंटों के दौरान एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हवाओं की दिशा बदलने से मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि कई जिलों में बादल भी छाने लगे हैं। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड…

Read More

लुधियाना/ पंजाब में चार दिन बाद रविवार को सुबह धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शाम को फिरोजपुर, अमृतसर व मुक्तसर में जहां वर्षा हुई, वहीं पाकिस्तान से सटे फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओले भी गिरे। दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर में आज से फिर हिमपात होने की संभावना है। कई जिलों में हुई बारिश गिरे ओले पंजाब में रविवार सुबह धूप निकलने से दिन का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, वहीं रात का…

Read More

सिओल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को समुद्र में इंटरमीडियट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह फायर ऐसे वक्त में हुआ है, जब दक्षिण कोरिया में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटली ब्लिकंन सिओल दौरे पर हैं। दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने कहा कि मिसाइल को दोपहर के वक्त पूर्व दिशा में फायर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही एंटनी ब्लिकंन ने दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक से मुलाकात की। अमेरिका ने जताई प्रतिबद्धता आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में ब्लिंकन ने दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिका की अटूट सुरक्षा प्रतिबद्धता पर जोर…

Read More

भोपाल । पिछले महीने राजधानी में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के ठिकानों पर पड़े छापों के बाद लोकायुक्त की कार्यप्रणाली चर्चा में है। छापों के बाद पुलिस मुख्यालय ने लोकायुक्त के साथ-साथ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में पदस्थ आरक्षक से लेकर निरीक्षक और कुछ उप पुलिस अधीक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा है। अब दोनों एजेसियोंं से पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को बदलने की तैयारी है। जिसमें ज्यादातर मैदानी अधिकारी प्रभावित हो सकते हंै। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार हाल ही में पुलिस मुख्यालय और शासन के बीच दोनों एजेंसियों की कार्यप्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी करने पर चर्चा…

Read More

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को भारत से पंगा लेना महंगा पड़ता दिख रहा है। खबर है कि ट्रूडो आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कनाडाई मंत्रियों की बैठक से पहले ही ट्रूडो को ये घोषणा करनी है, इसलिए वो आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि उम्मीद है कि वह लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों ने बताया कि ट्रूडो कब पद छोड़ने की अपनी…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण से हालात बेहद खराब हैं, जहां की हवा में जहर घुला हुआ है. एक तरफ कंपकपाने वाली सर्दी और दूसरी तरफ प्रदूषण, दिल्ली वालों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है. दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है. वहीं AQI भी लगातार 300 के पार बना हुआ है. दिल्ली के ज्यादातर इलाके रेड जोन में हैं. हालांकि कल, रविवार के मुकाबले आज, सोमवार को दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार है, लेकिन अभी भी हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली के कई इलाकों का रविवार को 400 के पार AQI…

Read More