Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाईं, अमृतसर में हवाई सेवा बाधित
    राज्य

    पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाईं, अमृतसर में हवाई सेवा बाधित

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब में सुबह कोहरा और शाम को ओलावृष्टि ने मुश्किलें बढ़ाईं, अमृतसर में हवाई सेवा बाधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लुधियाना/  पंजाब में चार दिन बाद रविवार को सुबह धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शाम को फिरोजपुर, अमृतसर व मुक्तसर में जहां वर्षा हुई, वहीं पाकिस्तान से सटे फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओले भी गिरे। दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर में आज से फिर हिमपात होने की संभावना है।

    कई जिलों में हुई बारिश गिरे ओले
    पंजाब में रविवार सुबह धूप निकलने से दिन का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी अधिकांश जिलों में सामान्य से तीन से पांच डिग्री ज्यादा था। कुछ जिलों में वर्षा हुई और ओले भी गिरे।

    मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में घनी धुंध छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। 10 व 11 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। अमृतसर में रविवार सुबह धुंध के कारण दिल्ली से अमृतसर एअर इंडिया की उड़ान एक घंटा देरी से पहुंची।

    दिल्ली व एनसीआर में कोहरे की चादर बिछी रही, जिससे कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य रही। वंदे भारत, राजधानी समेत 50 से ज्यादा यात्री ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। कोहरे के कारण श्रीनगर, पटना, दरभंगा समेत कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद करनी पड़ीं। श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 50 उड़ानें रद कर दी गईं।

    धुंध के चलते वंदे भारत लेट
    रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में हल्का हिमपात हिमाचल में रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला में रविवार को हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने छह जनवरी को हिमपात और वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर व नाहन से शिमला अधिक गर्म रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। धुंध के कारण ऊना के अंब में वंदे भारत पौने चार घंटे देर पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस भी कुछ मिनट देरी से पहुंची।

    हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे की संभावना
    रविवार सुबह पूरा हरियाणा कोहरे की चादर में लिपट रहा। मौसम विज्ञानियों ने नौ जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वीरवार को 11 जिलों कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा। कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा की भी संभावना है।

    News Desk

    Related Posts

    नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….

    June 29, 2026

    जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….

    June 29, 2026

    नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..

    June 29, 2026

    विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…

    June 29, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य भेंट….

    June 29, 2026

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां….

    June 29, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.