महासमुंद। अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम लारीपुर (टु.) में प्रशासनिक टीम द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान 650 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह धान मनीराम साहू के घर से बरामद हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि मनीराम के पास खेती की कोई जमीन नहीं है, और न ही वह धान के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला कि यह धान कहीं और से लाकर यहां रखा गया था। विपणन अधिकारी ने…
Author: News Desk
एक दूसरे को मात देने के लिए सियासी पार्टियों की बनने लगी रणनीति नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। राजधानी में इस साल फरवरी में चुनाव होने हैं। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने चौसर बिछानी शुरू कर दी है। दिल्ली चुनावों के लिए अभी तक सबसे बड़ा दांव आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खेला है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य योजना संजीवनी के बाद अब हिंदुओं और सिखों को साधने के लिए पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है। इसके तहत मंदिरों…
राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स की शुरुआत बुधवार को रजब का चांद दिखाई देने के साथ हो गई. इसके साथ ही दरगाह में देर रात मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की गई. महफिल खाने में उर्स की पहली महफिल में सूफियाना कलाम पेश किए गए. बड़े पीर की पहाड़ी से तोप दागकर और दरगाह परिसर में शादीयाने व नगाड़े बजाकर चांद दिखाई देने की घोषणा की गई. इसके साथ ही उर्स की धार्मिक रस्मों की शुरुआत की गई. उर्स की शुरुआत होते ही देश-विदेश से हजारों भक्त और कलंदर अजमेर दरगाह…
वैसे तो न्यू ईयर हर कोई व्यक्ति अपने अपने तो ताड़ी को के साथ मनाता है. कोई व्यक्ति पार्टी और जश्न करके नया साल मानता है. कोई व्यक्ति भगवान के दर्शन करके अपने नए साल की शुरुआत करता है. 2025 यानी नया साल गणेश भक्तों के लिए बहुत खास है. भीलवाड़ा में नए साल की शुरुआत जश्न के साथ ही धार्मिक आस्थाओं के साथ मनाई जा रही है. जहां नए साल के पहले दिन सुबह से ही भीलवाड़ा शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. 1 जनवरी बुधवार गणेश जी…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कुल नौ ग्रह होते हैं. जिनका सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. कुंडली में राहु, केतु और शनि ग्रह को क्रूर ग्रह बताया गया है. जब इन ग्रहों की महादशा चलती है, तो व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. इन तीनों ग्रहों की महादशा चलने पर जीवन में धन का अभाव, शारीरिक समस्याएं, आर्थिक तंगी जैसी बहुत सी समस्याएं आती हैं, जिनसे व्यक्ति परेशान हो जाता है. शनिदेव कुंडली में एक ऐसे ग्रह होते हैं, जिन्हें साढ़ेसाती, ढैया और महादशा का अधिकार प्राप्त है. शनि की साढ़ेसाती, ढैया…
मनुष्य के जीवन में सुख-दुख और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. कभी-कभी जीवन में परेशानियां इतनी बढ़ जाती हैं कि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है. इसके पीछे ग्रह दोष भी हो सकते हैं. ऐसे में ज्योतिष द्वारा बताए गए उपाय मददगार साबित हो सकते हैं. ज्योतिष में कई ऐसे उपाय और टोटके बताए गए हैं, जो जीवन की परेशानियों को कम कर सकते हैं. इनमें से एक जौ का उपाय है. इसे करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. जौ के चमत्कारी उपाय कि ज्योतिष और आध्यात्म में जौ को विशेष…
मेष राशि :- कार्य कुशलता से संतोष तथा मनोबल उत्सावर्धक होगा, उत्साह बना रहेगा। वृष राशि :- स्वभाव में खिन्नता होने से हीन भावना से बचियेगा अन्यथा कार्य मंद अवश्य होगा। मिथुन राशि :- अशांति तथा विनम्रता से बचिये तथा झगड़ा होने की संभावना अवश्य बनेगी। कर्क राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे ध्यान दें। सिंह राशि :- आलोचना से बचिये, कार्य कुशलता से संतोष होगा, कार्य व्यवसाय पर ध्यान दें। कन्या राशि :- धीमी गति से सुधार अपेक्षित है, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि अवश्य होगी। तुला राशि :- स्त्री वर्ग…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार, कॉलमिस्ट एवं कथावाचक पं. विजय शंकर मेहता की माताजी सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह मेहता के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. मेहता 90 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सुमित्रा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. सुमित्रा देवी का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उनके जीवन मूल्य हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत मेहता के परिजन से आत्मीय चर्चा…
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने ममलेश्वर मन्दिर के भी दर्शन किए। राज्यमंत्री बागरी ने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने माँ नर्मदा के विहंगम दृश्य का अवलोकन कर माँ नर्मदा को प्रणाम किया। राज्यमंत्री बागरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट की ओर से नगर परिषद ओंकारेश्वर के उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने ओंकार पर्वत पर स्थापित आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अवलोकन भी किया। राज्यमंत्री बागरी ने ओंकारेश्वर में ट्रेंचिंग ग्राउंड…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वर्ष 2024-25 के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार सभी पात्र नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं प्रवेश प्रक्रिया को 15 जनवरी तक पूर्ण किया जाए। जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया को समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन एवं काउंसिल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कि 31…