कोरबा। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। जो कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। कार में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड़, 40 वर्षीय बिहारी प्रजापति, और श्यामलाल प्रजापति सवार थे,…
Author: News Desk
मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने लटेरी में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रवास के मद्देनजर किए जाने वाली व्यवस्थाओं का भ्रमण कर जायजा लिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री लखन पटेल का शमशाबाद की ग्राम पंचायत नहरयाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। यहां प्रभारी मंत्री ने पेयजल आपूर्ति के लिए क्रियान्वित नलजल योजना के कार्यों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार चार जनवरी की दोपहर 12.30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से प्रस्थान कर विदिशा जिले के लटेरी में बनाए गए…
करीब तीन महीने में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते 65 दिनों में सोना भारत में 2,900 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. जिसकी वजह से गोल्ड निवेशकों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है. इसका मतलब है कि इस दौरान 10 ग्राम गोल्ड पर 2,900 रुपए का नुकसान एक बड़ा लॉस माना जाता है. अगर बात शुक्रवार की करें तो गोल्ड की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि बीते एक हफ्ते में 770 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो…
Rohit Sharma: टीम इंडिया सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के बिना उतरी है. इस दौरे पर वह अभी तक पूरी तरह फ्लॉप रहे थे, जिसके चलते इस मैच में वह बाहर बैठे हैं. पिछले कुछ दिनों से ये खबरें चल रही थीं कि मैनेजमेंट अब उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चाहता है और ये सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज है. ऐसे में सबसे बड़े सवाल ये भी है कि रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर निकाला गया है या फिर वह खुद इस मैच से बाहर बैठे हैं. रोहित शर्मा ने अब खुद इस सवाल का जवाब दे…
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अमेरिका में रहने वाला फ्रीलांसर बताकर साइबर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को पश्चिम जिले के साइबर थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया. खुद को बताता था अमेरिका का फ्रीलांसर DCP पश्चिम ने एक बयान में कहा कि आरोपी व्यक्ति खुद को अमेरिका में रहने वाला फ्रीलांसर बता रहा था और उसने बम्बल, स्नैपचैट और अन्य पर प्रोफाइल बनाने के लिए एक वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया. DCP ने कहा कि उसने 18-30 वर्ष की महिलाओं को निशाना बनाया और फर्जी प्रोफाइल…
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से डॉलर सूचकांक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में लगातार मजबूत हो रहा है और यह 24 महीने से अधिक समय के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर सूचकांक में मजबूती से रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिसके थमने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। अनुमान है कि रुपया मार्च तिमाही, 2025 तक और टूटकर 86 से नीचे पहुंच सकता है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) का दावा है कि डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा का मूल्य मार्च तिमाही, 2025 में घटकर…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शुकवार को मुंगेली में 36 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने मुंगेली के आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पांच करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों में 17 लाख 56 हजार रुपए की लागत से गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप एवं महावीर चौक का सौंदर्यीकरण, एक करोड़ 79 लाख 34 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-1 से वार्ड क्रमांक-22 में 37 स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 25 लाख छह हजार रुपए की लागत…
रायपुर। एक बार फिर रायपुर डबल मर्डर से दहल उठा है। हत्यारे दरिंदे ने बड़ी ही बेरहमी से मां-बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने सबसे पहले बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मां की नस काटकर मौत की नींद सुला दी। ये घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खमतराई थाने क्षेत्र की है। रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे धनेली नाले के पास लड़की की लाश मिलने के बाद दूसरे दिन महिला का भी शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को नाले से बाहर निकाला। लड़की आसमानी रंग के कपड़े पहन…
गरियाबंद। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी ) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इस नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-ओडिशा के करीकब 300 जवान मौके पर मौजूद रहे। मौके से शव और आटोमेटिक हथियार बरामद किये गये हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से लगे सोरनामाल जंगल में चक्रव्यूह बनाकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इससे नक्सली भाग नहीं…
आरोपियों के कब्जे से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर , 10.22 ग्राम MD Drugs, Honda Car एवं अन्य (कुल मशरूका कीमत करीब 10 लाख रू) जप्त। महिला आरोपी लंबे समय से आदि थी ड्रग्स के नशे की, लोगों की पर्सनल पार्टी/ इवेंट्स में करती है डांस परफॉर्म। आरोपियों ने राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ सस्ते दामों पर खरीदकर , इंदौर में महंगे दामों पर बेचने के इरादे से लाना कबूला । महिला आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले से है पंजीबद्ध 02 अपराध। इंदौर । इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में…