Author: News Desk

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी अपराधी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है. फिरोज पर 2022 में अलीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से बंदूक की नोक पर रेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप था. क्राइम ब्रांच डीसीपी के मुताबिक मामला 11 फरवरी 2022 को सामने आया था, जब पीड़िता ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि फिरोज ने उसे कई बार बंदूक की नोक पर रेप का शिकार बनाया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम…

Read More

DeepSeek, एक चीनी AI ऐप, हाल ही में टेक्नोलॉजी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसने Apple के App Store पर OpenAI के ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन इसकी लोकप्रियता के साथ ही सुरक्षा और नैतिकता को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं. हाल ही में, अमेरिकी नौसेना ने अपने सदस्यों को DeepSeek का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी है. अमेरिकी नौसेना ने क्यों किया DeepSeek को बैन? अमेरिकी नौसेना ने अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर DeepSeek AI के उपयोग से बचने को कहा है. नौसेना ने चेतावनी दी है कि यह मॉडल…

Read More

भोपाल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले संगम तट पर मची भगदड़ में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 30 श्रद्धालुओं में मप्र के 4 श्रद्धालुओं की भी जान चली गई है। इस हृदय विदारक घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मां गंगा से मृतकों की पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही घोषणा की…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले यमुना के पानी पर सियासत तेज है. अरविंद केजरीवाल अपने उस बयान को लेकर आलोचना झेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा यमुना के पानी को जहरीला बना रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग के सामने हरियाणा की वजह से यमुना के प्रदूषण वाले दावे पर जवाब दिया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने 14 पन्नों के लेटर में दिल्ली जल बोर्ड का हवाला दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना में अमोनिया का लेवल इतना बढ़ गया है कि प्यूरिफिकेशन प्लांट्स पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकते. केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास एक संदिग्ध वाहन में शराब की कुछ बोतलें पड़ी हुई थीं. परिवहन विभाग पंजाब सरकार के संज्ञान में आया कि दिल्ली में पंजाब का एक वाहन बरामद हुआ है. वाहन को अवैध शराब और कुछ नकदी के साथ जब्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि गाड़ी पर पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, वाहन मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. जो 3 साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे. ये महाराष्ट्र के खरकी के स्थायी निवासी…

Read More

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मंगलवार रात भगदड़ मच गई थी। बुधवार रात घटी इस घटना में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। महाकुंभ जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ को रोकने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश, नीति और नियम बनाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। पीआईएल में क्या की गई मांग? एक वकील द्वारा दायर जनहित याचिका में यह निर्देश देने…

Read More

रायपुर बिलासपुर जिले की संयुक्त टीम ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के मामले में अफरा-तफरी किए जाने का मामला पकड़ में आने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 82.20 क्विंटल धान का टोकन निरस्त कराने के साथ ही, किसान पोर्टल में दर्ज कृषक के धान रकबे को भी विलोपित करा दिया है। कलेक्टर निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी, दलालों और कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर तहसील स्थित महमंद धान उपार्जन केंद्र का आज नायब तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में ई-केवाईसी न कराने वाले 24,108 राशन कार्ड धारकों के नाम खाद्य विभाग ने राशन कार्ड सूची से हटा दिए हैं, जिसके कारण इन परिवारों को पिछले दो महीनों से चावल का वितरण बंद कर दिया गया है। रायपुर खाद्य विभाग ने इन कार्ड धारकों के नाम राशन कार्ड से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी, और यह संख्या अब लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में इस तरह के राशन कार्ड धारकों की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है। कार्डों को निरस्त करने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। इनमें से…

Read More

ट्रेनों की स्वचालित सुरक्षा प्रणाली कवच को दक्षिण मध्य जोन के 1465 किलोमीटर मार्ग पर लगाए जाने के दो वर्ष बाद रेलवे बोर्ड ने हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी कर इसे लागू करने के नियम बनाए हैं। जुलाई 2020 में कवच को राष्ट्रीय स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के रूप में अपनाया गया था और फिर इसे 2023 में दक्षिण मध्य रेलवे में लगाया गया। इसे हर जगह लगाने का काम जारी है। कवच एक रेडियो कम्यूनिकेशन आधारित नियंत्रण प्रणाली है सुरक्षा विशेषज्ञ कहते हैं कि इसे लगाए जाने के बाद इसके काम करने और बेहतर बनाने के तरीकों के…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इसी बीच AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ओवैसी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद और शिफा उर रहमान को ओखला विधानसभा सीट से टिकट दिया है. दोनों ही आरोपियों को जब उम्मीदवार बनाया गया वो जेल में बंद थे. इसी के बाद दोनों ही आरोपियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और उन्हें प्रचार करने के लिए कस्टडी पैरोल पर दे दी गई है. दोनों अपने हक में प्रचार कर सकते हैं. कोर्ट ने जहां ओवैसी के दोनों उम्मीदवारों को जनता को…

Read More