दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले यमुना के पानी पर सियासत तेज है. अरविंद केजरीवाल अपने उस बयान को लेकर आलोचना झेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा यमुना के पानी को जहरीला बना रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग के सामने हरियाणा की वजह से यमुना के प्रदूषण वाले दावे पर जवाब दिया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने 14 पन्नों के लेटर में दिल्ली जल बोर्ड का हवाला दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि यमुना में अमोनिया का लेवल इतना बढ़ गया है कि प्यूरिफिकेशन प्लांट्स पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकते. केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में कहा कि दिल्ली रॉ वाटर के लिए हरियाणा पर निर्भर है. दिल्ली को हरियाणा से रॉ पानी मिलता है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली के लोग करते हैं. हाल ही में हरियाणा से आया रॉ वाटर बहुत ही प्रदूषित है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जहरीला भी है.
हरियाणा ने दिल्ली भेजा जहर मिला हुआ पानी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि BJP अराजकता पैदा करने के लिए दिल्ली के पानी में जहर मिला रही है और सारा दोष आम आदमी पार्टी के प्रशासन पर आएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है. लेकिन हरियाणा सरकार ने हरियाणा से जहर मिला हुआ पानी दिल्ली भेजा है. दिल्ली जल बोर्ड इंजीनियरों की सतर्कता की वजह से ही इसे रोका जा सका.
सुरक्षित पानी के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग
अरविंद केजरीवाल के इस दावे पर BJP के साथ ही चुनाव आयोग ने भी AAPत्ति जताई थी. उन्होंने केजरीवाल से इस दावे के समर्थन में सबूत मांगे थे. इसके साथ ही चेतावनी दी थी कि लोगों के बीच दरार पैदा करने और शांति भंग करने वाली बयानबाजी दंडनीय अपराध हैं. लेकिन केजरीवाल ने अपने लेटर में लिखा कि तथ्य साबित करते हैं कि किसी भी कानून या किसी कोड का उल्लंघन नहीं किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि वह सुरक्षित पानी की उपलब्धता के मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और हरियाणा को उचित निर्देश दे, ताकि दिल्ली के लोगों को सुरक्षित पानी मिल सके.
BJP, कांग्रेस ने केजरीवाल को घेरा
वहीं BJP और कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को यमुना में जहर घोलने के दावे पर चुनौती दी है. BJP ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, वहीं राहुल गांधी ने कहा कि 5 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी में स्नान करेंगे और इसका पानी पीएंगे. 5 साल हो गए हैं और आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पिया है.
AAP पर सीएम नायाब सैनी का हमला
इस सबसे बीचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 57 सेकंड का एक वीडियो जारी किया. इसमें वह यमुना के किनारे पानी छिड़कते और चुस्की लेते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, "मैंने हरियाणा बॉर्डर पर पवित्र यमुना का जल पिया, लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी नहीं आईं. वह जरूर कोई नया झूठ बोल रही होंगी, झूठ के पैर नहीं होते. यही वजह है कि AAP के झूठ से BJP अपमानित नहीं हो पा रही है."
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
