दिल्ली: दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास एक संदिग्ध वाहन में शराब की कुछ बोतलें पड़ी हुई थीं. परिवहन विभाग पंजाब सरकार के संज्ञान में आया कि दिल्ली में पंजाब का एक वाहन बरामद हुआ है. वाहन को अवैध शराब और कुछ नकदी के साथ जब्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि गाड़ी पर पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, वाहन मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. जो 3 साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे. ये महाराष्ट्र के खरकी के स्थायी निवासी हैं. इसके अलावा पंजाब के नंबर के साथ पंजीकृत वाहन मॉडल वर्ष 2018 का फोर्ड इको स्पोर्ट है.लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ा गया वास्तविक वाहन हुंडई क्रेटा श्रृंखला का है. इससे ये साफ होता है कि संबंधित वाहन का नंबर प्लेट नकली एवं जाली है.
पंजाब सरकार के रिकॉर्ड का वाहन नहीं
उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) सभी वाहनों के लिए जरूरी है और वीडियो में देखी गई पंजीकरण प्लेट HSRP सुविधाओं के बिना एक सामान्य प्लेट है. इसलिए इसे बनाना आसान है. हमने अपने रिकॉर्ड खंगाले और पाया कि ऐसा कोई भी वाहन पंजाब सरकार के स्वामित्व या किराये पर नहीं है. जब्त किया गया वाहन पंजाब सरकार का नहीं है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि कोपरनिकस मार्ग पर पंजाब भवन के पास पंजाब नंबर प्लेट और पंजाब सरकार लिखी एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है. तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में नकदी, शराब की कई बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए. नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बीजेपी ने भी लगाया था आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब सरकार की गाड़ी मतलब AAP की गाड़ी. AAP की प्रचार सामग्री और उसके अंदर दस लाख रुपए छिपाए गए थे. पहले शराब और अब पैसा, तो अरविंद केजरीवाल के हाथ से दिल्ली चुनाव निकल रहा है. तो इसलिए अब शराब और पैसे पर जोर है. हालांकि जांच में सामने आया है कि वाहन पर लगाया गया नंबर प्लेट फर्जी है और वो पंजाब की गाड़ी नहीं है.
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
