Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    मनोरंजन

    बिग बॉस 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंट

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिग बॉस 19: नीलम गिरी ने दोस्त शहबाज बदेशा को दिया धोखा, मुसीबत में फंसे कंटेस्टेंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं। उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं ताकि वह खुद सेफ रह सकें।
    ऐसा ही कुछ कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने किया। उन्होंने अपने दोस्त शहबाज बदेशा को धोखा दिया। इससे शहबाज मुसीबत में आ गए। इसकी वजह शहबाज बदेशा की प्रैंक बनी। उन्होंने बिग बॉस के नए एपिसोड में सबके साथ एक प्रैंक किया। इसके लिए कंटेस्टेंट शहबाज ने सभी प्रतियोगियों के कुछ पर्सनल सामान छुपा दिए। पहले तो यह प्रैंक सही जा रहा था, लेकिन इसने विवाद का रूप ले लिया।

    इस प्रैंक में शहबाज ने अमाल मलिक की मदद ली। उन्होंने निजी सामान और खाने की सामग्री छिपा दी। इससे कंटेस्टेंट परेशान होते दिखाई दिए। इसके बाद शहबाज ने अपनी दोस्त को इस प्रैंक का मास्टरमाइंड बताने की शरारत की। यह शरारत उन पर ही उल्टी पड़ गई और नीलम गिरी भड़क गईं। नीलम गिरी ने सभी घरवालों को बता दिया कि इस प्रैंक के पीछे वो नहीं, शहबाज हैं। प्रैंक का राज खुलते ही सभी घरवाले शहबाज को कोसने लगे, उन्हें खरी-खरी सुनाते दिखे। कुछ घरवालों ने शहबाज का पूरी तरह से बहिष्कार करने, नॉमिनेट करने और यहां तक कि खाना देने से भी मना कर दिया।

    परेशान शहबाज बदेशा कंटेस्टेंट जीशान कादरी से कहते नजर आए कि उन्हें अपनी अच्छी दोस्त नीलम गिरी से धोखा मिला है। नीलम गिरी ने शहबाज की एक न सुनी और अपनी बात पर अड़ी रहीं। नीलम ने कहा कि अगर कुछ भी गलत होगा तो वो उसका समर्थन नहीं करेंगी, चाहे वह मजाक ही क्यों न हो। शहबाज ने बार-बार नीलम से कहा कि यह बस एक प्रैंक था, लेकिन नीलम गिरी ने उनकी एक न सुनी।

    कुछ देर बाद शहबाज ने इस प्रैंक के लिए सभी घरवालों से माफी मांगी, लेकिन बसीर अली, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज उन्हें माफ करने के मूड में नहीं दिखे। वैसे शहबाज बदेशा नॉमिनेशन से बच गए। इस सप्ताह जो सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे। ‘बिग बॉस-19’ जियो हॉटस्टार पर रात 9.30 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे प्रसारित होता है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकातRaipurMarch 12, 2026छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
    • 949 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, रायपुर पुलिस ने 3 महीने के आंकड़े जारी किएRaipurMarch 12, 2026949 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, रायपुर पुलिस ने 3 महीने के आंकड़े जारी किए
    • पेट्रोल पंप में नियम बन गए ईंधन किल्लत के बीचBILASPURMarch 12, 2026पेट्रोल पंप में नियम बन गए ईंधन किल्लत के बीच
    • मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की कठोर कारावास की सजाCRIMEMarch 12, 2026मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की कठोर कारावास की सजा
    Knock India

    Related Posts

    रिलीज से 10 दिन पहले, Dhurandhar 2 ने सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड बनाया

    March 9, 2026

    Allu Arjun ने पुष्पा 2 के लिए फिल्मफेयर जीती, चिरंजीवी के रिकॉर्ड तक अभी है दूरी

    February 24, 2026

    द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में लव-जिहाद की दुखद सच्चाई दिखाई गई

    February 17, 2026

    Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर’ का क्रेज अब भी नहीं हो रहा काम जानें 10 हफ्तों का टोटल मुनाफा

    February 14, 2026

    गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘यह एक बड़ी साजिश है’

    January 19, 2026

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट हुई तय, 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    January 8, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 12, 2026

    949 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, रायपुर पुलिस ने 3 महीने के आंकड़े जारी किए

    March 12, 2026

    पेट्रोल पंप में नियम बन गए ईंधन किल्लत के बीच

    March 12, 2026

    मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की कठोर कारावास की सजा

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.