Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर में लगाया जनदर्शन
    BILASPUR

    सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर में लगाया जनदर्शन

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर में लगाया जनदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी शिकायतें मंत्री साहू के समक्ष रखीं।मंत्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे, ताकि हर नागरिक की समस्या का समाधान तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से हो सके।

    जनदर्शन के दौरान मंत्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन तभी सार्थक माना जाएगा जब उसकी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मंत्री साहू से संवाद किया और क्षेत्रीय विकास के सुझाव साझा किए।

    जनदर्शन कार्यक्रम के बाद मंत्री तोखन साहू मुंगेली जिले के पथरिया वार्ड क्रमांक 08 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा श्रवण के दौरान कहा कि भागवत कथा प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। साहू ने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में सत्य, शांति और भक्ति का भाव जागृत करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष चित्रलेखा मनीष जांगड़े, राजेंद्र साहू, रघु वैष्णव और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री साहू ने मानस मंच लोरमी में चिन्मयानंद बापू द्वारा प्रवर्तित राम कथा में श्रद्धा भाव से भाग लिया। उन्होंने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह मर्यादा, सेवा और धर्म का संदेश देने वाला प्रेरक प्रसंग है।

    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.