Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » भाठागांव शराब दुकान बंद करने कलेक्टर को पत्र
    Raipur

    भाठागांव शराब दुकान बंद करने कलेक्टर को पत्र

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाठागांव शराब दुकान बंद करने कलेक्टर को पत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। भाठागांव की शराब दुकानें, अहाता बंद करने और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में गांजा सट्टा के फैलते अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर से भेंट कर ज्ञापन दिया गया।

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी रहे ब्रह्मा सोनकर ने एकता से की जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड में स्थित देशी विदेशी शराब दुकान को लेकर क्षेत्र की जनता उद्वेलित है । भाठागांव बस्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास और भक्त माता कर्मा वार्ड में वालफोर्ट सिटी के पास मुख्य मार्ग में शराब दुकान के साथ चखना सेंटर खोले गए हैं । मुख्य मार्ग की शराब दुकान के कारण सर्विस रोड और रिंग रोड दोनों में यातायात प्रभावित होता है आए दिन आपराधिक घटनाएं होती है । शराब दुकान के कारण बगल में ढाबा संचालक प्रारंभ हुआ है जो देर रात तक खुला रहता है। अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त शराब दुकानों और चखना सेंटर के कारण आसपास का पूरा वातावरण अशांत हो गया है । रिंग रोड किनारे सर्विस रोड पूरी तरह से शाम के समय जाम रहने लगी है । शराब दुकान से लगकर सोनकर पारा,आनंद नगर, ब्रह्मदेव कॉलोनी, दंतेश्वरी मंदिर, वॉलफोर्ट सिटी, आस्क सिटी,साहू पारा , बृज विहार कॉलोनी, BSUP, स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित दर्जनों कालोनियां और अन्य बस्तियां है जिसमें गुजरते समय क्षेत्र के नागरिक खासतौर पर महिलाएं भयभीत रहती हैं।

    उन्होंने कहा कि शराब दुकानों के आसपास मारपीट , गाली गलौच और चाकूबाजी की घटना आम बात हो गई है । उपरोक्त दोनों दुकानों को हटाने के लिए पूर्व में भी क्षेत्र के नागरिकों के साथ धरना प्रदर्शन सहित अन्य आंदोलन किया जा चुका है । क्षेत्रीय नागरिकों की भावनाओं के अनुरूप एवं नेशनल हाईवे के निर्णय अनुसार शराब दुकान तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय किया जाए । उल्लेखनीय है की प्रदेश सरकार शराबबंदी के लिए शराब दुकानों की संख्या कम करना चाह रही है पर आबकारी विभाग का सरकार की भावना के विपरीत निर्णय लेना चिंताजनक है।

    कलेक्टर को सौंपे एक और ज्ञापन में कालीबाड़ी (गांधीनगर), नेहरू नगर,संतोषी नगर,, संजय नगर, ब्रह्मपुरी ,चगोराभाठा आदि क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशा के कारोबार पर रोक लगाने के साथ ही गांजा और सट्टा का काम करने वाले लोगों के द्वारा नाबालिक बच्चों के को अपराध के क्षेत्र में धकेलने पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई । उल्लेखनीय है कि सट्टा ,गांजा ,अवैध शराब, जुआ खिलाने के धंधे में कब्जे को लेकर आए दिन मारपीट, चाकू बाजी, हत्या जैसी घटनाएं हो रही है उसके बावजूद अवैध धंधों पर रोक नहीं लगना इनको संरक्षण मिलना चिंतनीय है ।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से कन्हैया अग्रवाल, ब्रह्मा सोनकर ,सुरेश बाफना, शरद गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, देवेंद्र पवार, खेम सोनकर शामिल थे ।

    cg news chhattisgarh news hindi news INDIA NEWS News knock india raipur news
    Knock India

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.