Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता: अजय माकन
    राज्य

    कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता: अजय माकन

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता: अजय माकन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि 2013 में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन नहीं देना चाहिए था और न ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन करना चाहिए था। हालांकि माकन ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नए कांग्रेस मुख्यालय, कोटला रोड पर आयोजित पहली कि वो अपनी पहले की टिप्पणी पर अब भी कायम हैं। उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल राष्ट्र-विरोधी हैं और राजधानी में आप  का मजबूत होना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ही फायदा पहुंचाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी मजबूत नहीं है, तो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कठिन हो जाएगी। जब उनसे केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो माकन ने कहा, मैंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी और मैं अब भी उस पर कायम हूं। दिल्ली के चुनावों के मतदान से पहले क्यों केजरीवाल एंटी नेशनल हैं, जो मैंने कहा था, जिस पर मैं कायम हूं, ये सुबूतों के साथ रखकर पीसी करूंगा। अजय माकन ने कहा कि 2013 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के समर्थन और 2024 में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान उठाना पड़ा। जब दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ, तो बीजेपी को फायदा हुआ। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भविष्य में आप के साथ गठबंधन करेगी, माकन ने कहा, मुझे लगता है कि दिल्ली में केजरीवाल को बढ़ावा देना बीजेपी को मदद करता है। बीजेपी से लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी मजबूत नहीं है, तो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कठिन हो जाएगी। कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता। दिल्ली को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य करार देते हुए माकन ने कहा कि यह सर्वविदित है कि जो भी पार्टी राजधानी की लोकसभा सीटें जीतती है, वही केंद्र में सरकार बनाने में सफल होती है। आप दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ लड़ने में पूरी तरह विफल रही है।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन : बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज, सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव….

    September 1, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न, समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    September 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग…..

    September 1, 2026

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना, वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान…

    September 1, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र….

    September 1, 2026

    प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी, ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब….

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.