Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए
    खेल

    विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vijay Hazare Trophy: वरुण चक्रवर्ती ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में कमाल की गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की पारी को सिर्फ 267 रनों पर समेट दिया. एक समय राजस्थान की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन के आगे ये टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. वरुण चक्रवर्ती ने अकेले ही राजस्थान की आधी टीम को निपटा दिया. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने सिर्फ 52 रन देकर 5 विकेट झटके. वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की दावेदारी ठोक दी है.

    वरुण का ‘चक्रवर्ती’ प्रदर्शन
    वरुण चक्रवर्ती ने हरियाणा के अभिजीत तोमर, महिपाल लोमरोर, दीपक हुड्डा को आउट किया. इसके अलावा वो अजय सिंह का विकेट भी ले गए. खलील अहमद का विकेट चटका कर उन्होंने अपने पांच विकेट पूरे किए. हरियाणा की टीम के कप्तान महिपाल लोमरोर और ओपनर अभिजीत तोमर एक वक्त पर शतकीय साझेदारी कर चुके थे लेकिन इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद वो दीपक हुड्डा को 7 रन पर निपटाने में कामयाब रहे और शतकवीर अभिजीत तोमर को भी वरुण चक्रवर्ती ने निपटा दिया.

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोका दावा
    वरुण चक्रवर्ती के लिए ये पांच विकेट बेहद अहम साबित हो सकते हैं क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि ये खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में सेलेक्ट हो सकता है. 11 जनवरी को भारतीय टीम के सेलेक्टर्स और गंभीर-रोहित की बैठक होने वाली है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, T20 सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का चयन हो सकता है. इसमें वरुण चक्रवर्ती को सेलेक्ट किया जा सकता है. कुलदीप यादव अभी पूरी तरह तक फिट नहीं है. वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भी शानदार है वो अबतक विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 18 विकेट ले चुके हैं. अब देखना ये है कि सेलेक्टर्स उनपर दांव खेलते हैं या नहीं.

    वरुण चक्रवर्ती का करियर
    वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए 13 T20 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं लेकिन उन्होंने अबतक वनडे डेब्यू नहीं किया है. दाएं हाथ का ये मिस्ट्री स्पिनर इस फॉर्मेट में भी कमाल कर सकता है. चक्रवर्ती ने अबतक 23 लिस्ट ए मैचों में 59 विकेट झटके हैं, जिसमें वो 4 मैचों में 5 विकेट झटक चुके हैं. साफ है वरुण का ये प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी दावेदारी मजबूत बनाता है.

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.