Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का करेंगे हर संभव प्रयास, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का देश में हो रहा है अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का करेंगे हर संभव प्रयास, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का देश में हो रहा है अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का करेंगे हर संभव प्रयास, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का देश में हो रहा है अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश आज न केवल सशक्त बन रहा है, बल्कि समृद्ध भी हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

    भारत विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जो अनादिकाल से मातृ शक्ति का सम्मान करता रहा है। सनातन संस्कृति में शक्ति, धन आदि को देवियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। अगले लोकसभा चुनाव के बाद संसद में महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण की शक्ति परिलक्षित होगी और देश का संचालन महिलाओं के हाथों में होगा।

    नारी सशक्तिकरण के लिये सरकारी नौकरियों में आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर अब प्रदेश में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को संपत्ति के रजिस्ट्रेशन में भी एक प्रतिशत की छूट दी गई है। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में सम्पत्तियों का पंजीयन महिलाओं के नाम पर हो रहा है। प्रदेश में 44 फीसदी स्टार्ट-अप महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

    राज्य सरकार महिला उद्यमिता को भी प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों की संख्या 5 लाख से अधिक है। बहनों को उद्योग स्थापना के लिए बैंक लोन में अनुदान भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार भी वितरित किये।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित स्व-सहायता सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में एक हजार युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ डिजिटल ई-न्यूज लेटर “आजीविका अनुभूति” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के समूह सदस्यों को 200 ई-सायकिल वितरित करने के साथ आजीविका मिशन के चलित जैविक हाट बाजार के 3 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम में तुलसी का पौधा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार बहनों की जिंदगी बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एक करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1552.73 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई है। पिछले एक वर्ष जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक लाड़ली बहनों के खाते में 22 हजार 227.89 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई है।

    हम हर महीने लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजकर रक्षाबंधन मना रहे हैं। लाड़ली बहना योजना कभी नहीं रुकेगी, राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। नारी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश से आरंभ की गई इस योजना का देशभर में अभिनंदन हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में 29 लाख बहनों को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना की 55 करोड़ 95 लाख की अनुदान राशि सिलेंडर रिफिलिंग के लिए अंतरित की गई है।

    अब तक 825 करोड़ की राशि बहनों को जारी की जा चुकी है। उज्जवला गैस कनेक्शन के अंतर्गत जारी राशि से महिलाओं को प्रतिदिन ईंधन जुटाने की मजबूरी से मुक्ति मिली है। नारी सशक्तिकरण के लिए चल रहे अभियान में यह गतिविधियां महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस दिशा में राज्य सरकार अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञान पर ध्यान के अंतर्गत गरीब, युवा, किसान सहित नारी सशक्तिकरण के लिए जारी विशेष प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार जो कह रही है वह करके दिखा रही है। जब हम विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को पूरा करेंगे तो इसमें मध्यप्रदेश का योगदान अहम होगा और राज्य देश में नंबर-1 बन चुका होगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 19 हजार से अधिक बहनों का कन्यादन सरकार की ओर से किया गया है। योजना में हो रहे सामुहिक विवाह सामाजिक समरसता, सौहार्द और एकता का संदेश दे रहे हैं। यह अभियान पवित्रता का संकल्प है, जिसमें अब तक 115 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।

    आहार अनुदान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के माध्यम से बहनों को सहायता प्रदान करते हुए समर्थ बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में शहरी क्षेत्र में देश में चार करोड़ से अधिक मकान बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लागू इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।  

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चियों, बालिकाओं, बेटियों के साथ दुराचार करने वालों के विरूद्ध सरकार कठोरतम कदम उठायेगी। दोषियों को फांसी की सजा भी दिलवायेंगे। किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में नहीं बखशा जाएगा। मध्यप्रदेश में जोर जबरदस्ती या बहला फुसलाकर विवाह और धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम लागू है। 

    राज्य सरकार ने शासकीय महिला कर्मचारियों को सात दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश और संविदा कर्मचारी बहनों को 180 दिवस का प्रसूति अवकाश देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का हर कदम पर बहनों के साथ है, वे आगे बढ़ें, सरकार उन्हें हर संभव सहायता और मार्गदशन उपलब्ध कराएगी।

    महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के लिये लगातार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरूआत की गई है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने कभी भी बजट की कमी नही होने दी है। महिलाओं के कल्याण के लिये जब भी राशि की जरूरत हुई। राशि प्राथमिकता से उपलब्ध कराई गई।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्म-निर्भर बनाने के लिये ‘लाड़ली बहना योजना’ एक प्रभावी योजना साबित हुई।मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से ‘हम होंगे कामियाब’ अभियान का आयोजन किया गया। इससे प्रदेशभर में महिला सुरक्षा, अधिकार और लैंगिक समानता को लेकर एक नई जागरूकता की लहर पैदा हुई है। महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर प्रदेश में जो ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है, वह इस बात का गवाह है कि अब लैंगिक समानता में प्रदेश अग्रसर है।

    उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर हमने यह निर्णय लिया कि महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को, जो विभागीय पुरस्कार जो किसी कारणवश नहीं दिये गये थे, उन्हें आज इस मंच से सम्मानित किया जा रहा है। मंत्री सुश्री भूरिया ने सम्मानित हो रहे सभी समाजसेवियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वे निरंतर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिये कार्य करते रहेंगे।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि बेटियाँ सदैव ही पूजनीय होती हैं। हमें सामर्थ्य, हमारी परंपरा और हमारे संस्कार मातृत्व शक्ति से मिलती है। माँ हमें जन्म देती है, बहन हमें ऊर्जा, हमारी पत्नी हमारा सहयोग करती है और बेटियां हमें संबल देती हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिलाएं हमेशा से शक्ति स्वरूपा हैं और वे शक्ति ही रहेंगी। हमारी सांस्कृतिक विरासत में मातृत्व शक्ति को उच्चतम स्थान मिला है। उन्होंने महिला दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि महिला स्वयं को मजबूत करेंगी, तो देश भी मजबूत बनेगा।

    पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने कहा कि ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान में 984 सार्वजनिक स्थलों का सर्वेक्षण किया गया था। प्रयास था कि स्टडी की जाए कि किस प्रकार कार्य स्थलों को सुरक्षित रखा जाए। पुलिस विभाग की महिला सुरक्षा शाखा ने अभिमन्यु सर्वेक्षण किया था जिसमें 48 हजार विभिन्न वर्गों के महिला-पुरूषों की प्रश्नावली तैयार की गई थी। इसका विश्लेषण आईआईएम इंदौर द्वारा किया गया।

    कार्य स्थलों पर किस प्रकार महिलाओं को सुरक्षित रखा जाये और एक अनुकूल वातावरण दिया जाए इसके संबंध में एक सुरक्षा ऑडिट भी किया गया है। प्रदेश की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है और मध्यप्रदेश सुरक्षा प्रदान करने में अग्रणी राज्य है। सभी पुलिस थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गई है। कई बार देखा गया है कि दुर्भाग्वश जो संबंध विच्छेद हो जाते है जिनमें महिलाओं के भरण-पोषण एक महत्वपूर्ण समस्या देखी गई है। उसमें पुलिस द्वारा किस प्रकार मदद की जाये इसके लिये पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

    सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि आगामी समय ‘वुमेन लेड गवर्मेंट’ का है। भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने और लैगिंक समानता को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टॉल्स का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजीविका मिशन के भोपाल शहर में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के 3 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किये। इसमें सभी विजेताओं को एक-एक लाख रूपये की सम्मान निधि के साथ प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। उन्होंने इंदौर की श्रीमती माधुरी मोयदे को 12 वर्ष की बालिका को बुजुर्ग पड़ोसी के शोषण से बचाने के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार, वर्ष 2023 के राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार श्योपुर की कोमल किन्नर को विगत 15 वर्षों से बालिकाओं की ‍शिक्षा और अपने आश्रम से सामाजिक कुरितियों को समाप्त करने,

    बैतूल की श्रीमती भारती अग्रवाल को शहरी क्षेत्र में 158 और ग्रामीण क्षेत्र में 868 स्व-सहायता समूहों का गठन एवं सेनेटरी पैड्स के निर्माण और वितरण एवं कौशल उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिये वर्ष 2024 के राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार, मंदसौर जिले की अनामिका फाउंडेशन की संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनामिका जैन को रानी अंवती बाई वीरता पुरस्कार।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के श्री महेन्द्र पाठक को श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री पाठक ने 20 वर्षों से सतत् बाल विवाह विरोधी उडन दस्ते के संयोजक के रूप में कार्य करते हुए 1200 से अधिक बाल विवाह रोके हैं। उनका नाम इसके लिये गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

    पुरस्कार स्वरूप उन्हें भी एक लाख रूपये की सम्मान निधि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना यादव, राजगढ़ जिले की सोलो सायक्लिस्ट सुश्री आशा मालवीय और धार जिले के वन स्टॉप सेंटर की श्रीमती चेतना राठौर को भी उल्लेखनीय कार्य करने के लिये सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के छह प्रमुख शहरों भोपाल, इन्‍दौर, ग्‍वालियर, जबलपुर, उज्‍जैन एवं धार में जैविक हाट बाजारों का शुभारंभ सिंगल क्लिक से किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्‍तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवितयों के लिये 05 प्रशिक्षण बैच, आरसेटी के माध्‍यम से बालाघाट, डिण्‍डोरी एवं अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्‍प के प्रोत्‍साहन हेतु कौशल प्रशिक्षण का डिजिटल शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा तथा श्री भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूख वली भी मौजूद रहीं।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.