Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
    छत्तीसगढ़

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की सुशासन नीति जमीनी स्तर पर रंग ला रही है। इसका सबसे ताजा और बेहतरीन उदाहरण ‘सुशासन तिहार 2026’ में देखने को मिला, जहां जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के 859 हितग्राहियों की राशनकार्ड से जुड़ी समस्याओं का महकमे ने तत्काल निराकरण कर दिया। सालों-महीनों का काम दिनों में होने से अब इन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के घरों में न केवल समय पर राशन पहुंच रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर संबल और मुस्कान भी लौट आई है।

    खाद्य विभाग द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए जिले के तीनों विकासखंडों सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में शिविर लगाकर और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नए राशनकार्ड बनाने, नाम जोड़ने और नाम हटाने (विलोपित करने) के काम को युद्धस्तर पर पूरा किया गयासुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों के आंकड़े इसकी जमीनी सफलता को साफ बयां करते हैं।

    जिले के तीनों विकासखंडों में राशनकार्ड से जुड़े कार्यों को पूरी तत्परता से निपटाया गया।बिलाईगढ़ विकासखंड इस मुहिम में सबसे आगे रहा, जहां रिकॉर्ड 200 नए राशनकार्ड बनाए गए, 105 लोगों के नाम मौजूदा कार्डों में जोड़े गए और 123 सदस्यों के नाम विलोपित (हटाए) किए गए। इसी तरह बरमकेला विकासखंड में भी प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए 88 नए राशनकार्ड जारी किए, 39 नाम जोड़े और 71 नामों को विलोपित किया। वहीं सारंगढ़ विकासखंड की बात करें, तो यहाँ 55 नए परिवारों को राशनकार्ड का लाभ मिला, जबकि 86 नए नाम जोड़ने और 92 नाम हटाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ​इस तरह पूरे जिले में सामूहिक रूप से 343 नए राशनकार्डों का निर्माण हुआ, 230 हितग्राहियों के नाम जोड़े गए और 286 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए, जिससे कुल 859 नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान हुआ।​
    ​
    घर-घर पहुंचा कुशल भरण-पोषण का आधार

    ​राशनकार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कुशल भरण-पोषण का सबसे मजबूत आधार है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन ने फाइलों के चक्कर काटने की मजबूरी को खत्म कर ‘त्वरित न्याय’ की अवधारणा को सच कर दिखाया है। ​बिलाईगढ़ विकासखंड में जहां सबसे ज्यादा 200 नए राशनकार्ड जारी किए गए, वहीं सारंगढ़ और बरमकेला में भी त्रुटि सुधार और नाम जोड़ने की प्रक्रियाओं को बेहद आसान बनाकर लोगों को राहत दी गई। साय सरकार का यह ‘सुशासन तिहार’ वास्तव में प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए खुशियों का त्योहार साबित हो रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई….

    September 10, 2026

    विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष जोर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए कड़े निर्देश….

    September 10, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 10, 2026

    जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न….

    September 10, 2026

    मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.