Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ताज होटल के पास मिलीं एक जैसी नंबर प्लेट वाली दो कारें, ड्राइवर से पूछताछ जारी
    देश

    ताज होटल के पास मिलीं एक जैसी नंबर प्लेट वाली दो कारें, ड्राइवर से पूछताछ जारी

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ताज होटल के पास मिलीं एक जैसी नंबर प्लेट वाली दो कारें, ड्राइवर से पूछताछ जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई के विश्व प्रसिद्ध ताज होटल के बाहर सोमवार को एक ही नंबर की दो कार खड़ी मिलीं। सफेद रंग की दोनों कार पर पीले रंग की नंबर प्लेट लगी थी। दोनों गाड़ियों पर एमएच 01 ईई 2388 नंबर दिखा। 26/11 के आतंकी हमले के दौरान ताज होटल को निशाना बनाया गया था इसलिए इस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद एक ही नंबर की दो कारें मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

    आरोपी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
    पुलिस ने दोनों कारों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाकर जब ड्राइवरों से पूछताछ की पता चला कि माजरा क्या है। दरअसल मुंबई के एक कैब ड्राइवर ने अपनी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा करके कार लोन की किस्त से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा लिया था। आरोपित ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने कर्ज वसूली एजेंटों से बचने के लिए कार के नंबर के अंतिम अंक को 8 में बदल दिया था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    किस्त न चुकाने पर आरोपी ने किया ऐसा कांड
    एसकी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 01 ईई 2383 है। पुलिस ने बताया कि कहा कि आरोपित ड्राइवर प्रसाद चंद्रकांत कदम ने कार खरीदने के लिए लोन लिया था, लेकिन किस्त नहीं चुका पा रहा था। उसे डर था कि जिस फाइनेंस कंपनी से उसने लोन लिया था वह कार को जब्त कर सकती है। इसलिए यह फर्जीवाड़ा किया।

    शिकायतकर्ता ने क्या कहा?
    अधिकारी ने कहा,"शिकायतकर्ता साकिर अली को एहसास हुआ कि उसकी कार को लगातार यातायात उल्लंघन ई-चालान मिल रहा था। अली को इस बात से आश्चर्य हुआ कि कार उन क्षेत्रों में कभी नहीं गई जहां चालान जारी किए गए थे। उन्हें टोल शुल्क की चोरी की भी सूचना मिली। अली शिकायत लेकर ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

    आखिरकार सोमवार को आखिरकार संयोगवश वह कार मिल गई जिसका नंबर वही था जो उनके कार का नंबर है। सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे, अली एक यात्री को ताज होटल में छोड़ रहे थे, तभी उनकी नजर उसी नंबर प्लेट वाली दूसरी कार पर पड़ी।

    उसने बाहर निकलकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। जब अली ने पुलिस को जानकारी तो उन्होंने कार रोकी और उसे कोलाबा पुलिस स्टेशन ले आए। अली की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया और कदम को गिरफ्तार कर लिया गया।

    News Desk

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.