Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » टीवीएस ने पेश किया भारत का पहला सीएनजी स्कूटर
    व्यापार

    टीवीएस ने पेश किया भारत का पहला सीएनजी स्कूटर

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीवीएस ने पेश किया भारत का पहला सीएनजी स्कूटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई  दिल्ली । दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपनी नई टीवीएस जुपीटर सीएनजी स्कूटर को पेश किया, जो भारत का पहला सीएनजी स्कूटर है। ऑटो एक्सपो 2025 में इस स्कूटर को कंपनी के भारत मोबिलिटी 2025 प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया गया है और यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों ईंधन के विकल्प के साथ आता है।
     टीवीएस जुपीटर सीएनजी में 124.8 सीसी की क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80.5 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और यह एक किलोग्राम सीएनजी में 84 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है। इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ईंधन के साथ चलाया जा सकता है, जिससे यह 226 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं, जिनमें सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट, मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, इटीएफआई और इंटेलीगो तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर शामिल हैं। हालांकि टीवीएस ने अभी तक इस स्कूटर के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह अगले तीन से छह महीनों में बाजार में उपलब्ध हो सकता है। अनुमान है कि लॉन्च के समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। टीवीएस जुपिटर सीएनजी एक नई तकनीक के साथ पेश किया गया है, और इसका कोई सीधा प्रतिस्पर्धी नहीं है।

    News Desk

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    May 19, 2026

    Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट

    May 15, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम…सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

    April 13, 2026

    LPG किल्लत से जल्द मिलेगी राहत! मोदी सरकार का नया फॉर्मूला, अब सबसे पहले इन्हे मिलेगा गैस सिलेंडर

    April 9, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.