Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराने टीटीपी ने किया हक्कानी से समझौता
    विदेश

    पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराने टीटीपी ने किया हक्कानी से समझौता

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराने टीटीपी ने किया हक्कानी से समझौता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्‍लामाबाद। अफगानिस्‍तान में साल 2021 में सत्‍ता में आने के बाद से ही तालिबानी सरकार और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते बिगड़ते दिखे हैं। पाकिस्‍तान ने पिछले करीब एक साल में दो बार अफगानिस्‍तान पर हवाई हमले किए। वहीं तालिबानी ने भी पाकिस्‍तान पर भारी हथियारों से हमला करके कई पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। तालिबान के सहयोगी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने न केवल पाकिस्‍तान के सैकड़ों सैनिकों को मारा है, बल्कि कई सैन्‍य ठिकानों को भी विस्‍फोटकों से उड़ा दिया है।
    पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार ने खुद ही माना है कि अफगानिस्‍तान में तालिबान की सरकार आने के बाद टीटीपी के हमलों में भारी तेजी आई है। पाकिस्‍तान ने तालिबान को सत्‍ता में लाने के लिए मदद की थी लेकिन अब वही उसके लिए भस्‍मासुर बन गए हैं। इस बीच मीर अली समझौते के खुलासे ने पाकिस्‍तानियों के होश उड़ा दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान में सत्‍ता में वापसी से पहले तालिबान ने टीटीपी आतंकियों और अलकायदा के साथ एक डील की थी। इसे मीर अली समझौता नाम दिया गया था।
    इस समझौते के तहत तालिबान ने शपथ ली थी कि अगर उनकी अफगानिस्‍तान में जीत हो जाती है तो वह टीटीपी और अन्‍य विदेशी लड़ाकुओं को पाकिस्‍तान में कब्‍जा करके वहां शरिया कानून लागू कराने के उनके जिहाद में मदद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक टीटीपी ने यह डील तालिबानी गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्‍कानी के साथ की है। यह वही हक्‍कानी है जो पाकिस्‍तानी आईएसआई का साथ देते रहा है।
    रिपोर्ट के मुताबिक मीर अली समझौते पर टीटीपी, अलकायदा के कमांडर, हाफिज गुल बहादुर जैसे लोगों और संगठनों ने हस्‍ताक्षर किए हैं। इस मुलाकात के दौरान हाफिज गुल बहादुर गुट ने मुल्‍ला याकूब को मीर अली समझौते का दस्‍तावेज दिखा दिया। पाकिस्‍तान की सरकार पिछले तीन साल से आरोप लगा रही है कि तालिबान से पाकिस्‍तान में सक्रिय टीटीपी आतंकियों को मदद मिल रही है। तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है। तालिबान ने यह भी कहा है कि उसकी जमीन का इस्‍तेमाल किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। वहीं मीर अली समझौता यह दिखाता है कि तालिबान सक्रिय रूप से टीटीपी को सपोर्ट कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समझौते पर इसलिए हस्‍ताक्षर हुआ था क्‍योंकि टीटीपी के आतंकियों ने अन्‍य विदेशी आतंकियों के साथ मिलकर तालिबान के लिए अफगानिस्‍तान की अशरफ गनी सरकार, अमेरिका और नाटो सेना से जंग लड़ी थी।

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.