Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
    छत्तीसगढ़

    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध माँ बनभौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

    पूजन-अर्चना के पश्चात श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि माँ बनभौरी का यह पावन धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ आकर सदैव आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि देवी माँ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख और समृद्धि का वास हो।

    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है। ऐसे प्राचीन और श्रद्धा के केंद्र केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं। राज्य शासन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन तथा सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिले।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने माँ बनभौरी से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ बनभौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

    News Desk

    Related Posts

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जन शक्ति से जल शक्ति’ के आह्वान को छत्तीसगढ़ ने जनभागीदारी से जमीन पर उतारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश-प्रदेश के विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल…..

    September 9, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.