Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog »  फिर रिश्ता हुआ कलंकित : ससुर ने किय्या अपनी बहू के साथ दुष्कर्म
    राज्य

     फिर रिश्ता हुआ कलंकित : ससुर ने किय्या अपनी बहू के साथ दुष्कर्म

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     फिर रिश्ता हुआ कलंकित : ससुर ने किय्या अपनी बहू के साथ दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गिरिडीह । गिरिडीह जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है। जिले के बगोदर और सरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अभी एक पखवारा भी नहीं बीता है, इस बीच पुनः बगोदर में एक ससुर द्वारा अपनी ही बहु के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर रिश्तों की मर्यादा और मानवता को तार – तार कर दिया है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।  जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में घटित इस रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में पीड़िता ने अपने ससुर  के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगा थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका ससुर पहले से ही उसपर गलत नज़र रखता था। पूर्व में भी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, लेकिन लोकलाज के डर से उसने उस समय मामले को छिपा लिया था। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि रविवार को जब उसका पति और सास गांव में ही एक पड़ोसी के घर आयोजित  पूजा में शामिल होने गये थे, इसी दौरान उसके ससुर ने उसे घर मे अकेला पाकर अपनी हैवानियत दिखा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को इस हैवानियत की घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ बगोदर थाना पहुंच घटना की सूचना दी। पीड़िता के बयान पर बगोदर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया  है।  

    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.