Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » यमुना नदी की पानी की गुणवत्ता में 29 बिंदुओं पर जांच होती है
    राज्य

    यमुना नदी की पानी की गुणवत्ता में 29 बिंदुओं पर जांच होती है

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यमुना नदी की पानी की गुणवत्ता में 29 बिंदुओं पर जांच होती है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी की स्वच्छ धारा अविरल बह रही है। यह दावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं। पश्चिमी यमुना नहर की सैंपल रिपोर्ट के मुताबिक पानी के सभी मानक निर्धारित तय मानकों से कम है। इससे साफ जाहिर है कि पश्चिमी यमुना नहर के जरिए दिल्ली को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है। वह यहां तो प्रदूषित नहीं हो रहा है।

    हर महीने होती है पानी की जांच
    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने पश्चिमी यमुना नहर से पानी के सैंपल लेकर जांच करवाई जाती है। 15 जनवरी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक पानी सभी मानकों पर खरा उतर रहा है। पानी की जांच के लिए 29 बिंदु निर्धारित किए गए हैं।
    रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें से एक भी ऐसा नहीं है, जो निर्धारित मानकों पर खरा न उतरता हो। पानी की शुद्धता जांचने के लिए उसमें पीएच लेवल, टोटल सस्पेंडेड सॉलिड, बायोलॉजिकल आक्सीजन डिमांड, केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, अमोनिया नाइट्रोजन, नाइट्रेट नाइट्रोजन, टोटल फॉस्फोरस सहित अन्य की जांच की जाती है।

    दिल्ली को दिया जा रहा 751 क्यूसेक पानी
    मंगलवार को हथनीकुंड बैराज पर आज अधिकतम जल बहाव दोपहर 12 बजे 4200 क्यूसेक दर्ज किया गया जिसमें समझौते अनुसार पूर्वी यमुना नहर को 839 पश्चिमी यमुना नहर को 3009 एवं यमुना नदी में 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी प्रकार शाम 6:00 बजे यमुना का जलस्तर घटकर 1958 क्यूसेक रह गया जो पूर्वी यमुना नहर में 83 पश्चिमी यमुना नहर में 1523 और यमुना नदी में 352 क्यूसेक छोड़ा गया। हथनीकुंड बैराज से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दिल्ली को निर्बाध रूप से 751 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती रही।

    बाड़ी माजरा में 10-10 एमएलडी के दो प्लांट
    यमुनानगर में फिलहाल घरों व फैक्टरियों से निकलने वाले गंदे पानी में से 90 एमएलडी ट्रीट हो रहा है। जिसके लिए परवालों में 24 एमएलडी, बाड़ी माजरा में 10-10 एमएलडी व रेस्ट हाउस के पास 20 व 25 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं।

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिये सैंपल
    प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा-दिल्ली सीमा में पल्ला गांव के पास से यमुना के पानी के सैंपल लिये गए। इसमें अमोनिया शून्य पाया गया है। इसके अलावा सभी मात्रा संतोषजनक पाई गई है। पानी जहरीला नहीं है। पानी सभी मानकों पर खरा उतरता है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.